ePaper

Jamshedpur news. हो समाज कुड़मी को एसटी बनाने का विरोध सड़क से लेकर सदन तक करेगा

Updated at : 05 Oct 2025 5:51 PM (IST)
विज्ञापन
Jamshedpur news. हो समाज कुड़मी को एसटी बनाने का विरोध सड़क से लेकर सदन तक करेगा

बारेगोड़ा ग्रामसभा ने विरोध में जमकर की नारेबाजी

विज्ञापन

Jamshedpur news.

परसुडीह के बारेगोड़ा हातु मुंडा बुधराम हेंब्रम कि अध्यक्षता में ग्रामसभा का आयोजन किया गया. ग्रामसभा में एक स्वर में कुड़मी को एसटी की सूची में शामिल करने का विरोध किया गया. हातु मुंडा बुधराम हेंब्रम ने कहा कि कुड़मी समाज लाभ लेने के लिए आदिवासी सूची में शामिल होना चाहिए, लेकिन कुड़मी को एसटी सूची में शामिल होने नहीं दिया जायेगा. इसके लिए सड़क से लेकर सदन तक विरोध जताया जायेगा.

इस दौरान सभी ग्रामीणों ने आदिवासी बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले पूर्वी सिंहभूम जिले के मुख्यालय के सामने नौ अक्तूबर को आयोजित आदिवासी जनाक्रोश रैली में पहुंचकर सफल बनाने का निर्णय लिया. ग्रामसभा में बारेगोड़ा हातु मुंडा-बुधराम हेंब्रम, दियूरी-राजू हेंब्रम , छोलगोड़ा हातु मुंडा-सोनाराम अलडा, मोसो सोय, शिव चरण कर्मकार, सूरज हेंब्रम, लखन सोय, सुलेमान लकड़ा, कन्हाई हेंब्रम, अर्जुन सोय, संपूर्ण सवैया, सुखलाल सोय, लादूरा तिरिया, सेलाई मुंडारी, साहिल हेंब्रम, लाल मोहन सिंकू, कुंजू टीयू, कार्तिक कर्मकार, कृष्णा हेंब्रम, आशीष हेंब्रम समेत अन्य मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola