jamshedpur news : बेटी की शादी के लिए रखे 70 हजार रुपये व दो लाख के गहनों की चाेरी

Published by :AKHILESH KUMAR
Published at :22 Apr 2026 1:41 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर 3 की घटना

विज्ञापन

jamshedpur news : बिरसानगर थाना क्षेत्र अंतर्गत जोन नंबर 3 के रहने वाले सुरेश गोप के घर से चोरों ने 70 हजार रुपये व दो लाख के गहनों की चाेरी ली. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंच कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है. सुरेश गोप ने बताया कि बेटी की शादी के लिए घर में गहने व रुपये रखे थे, जिसे चोर अपने साथ लेकर चले गये.

घटना सोमवार की रात करीब एक बजे की है. घटना के संबंध में सुरेश गोप ने बताया कि वह अपने पूरे परिवार के साथ कमरे में सो रहे थे. उसी दौरान चोर गिरोह के तीन लोग घर में प्रवेश कर गये. चोरों ने अलमारी का ताला खोल कर उसमें रखे दो लाख के सोने-चांदी के गहने और नकद 70 हजार रुपये की चोरी कर ली. इस दौरान चोरों ने टेबल पर रखे मोबाइल फोन को भी उठाने की कोशिश भी की. लेकिन, इसी दौरान पत्नी मंजू की नींद खुल गयी. मंजू ने जब हल्ला मचाना शुरू किया, तो एक चोर ने उसका मुंह दबा दिया. मंजू ने बताया कि तीन चोर घर में घुसे थे. उसका मुंह दबाने के बाद तीनों चोर मौके से फरार हो गये. इसके बाद सुरेश गोप ने चोरी की घटना की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बिरसानगर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है.

बेहोशी वाला स्प्रे मारने की आशंका

सुरेश गोप ने बताया कि उन्हें शक है कि चोरों ने घर में प्रवेश करने के बाद बेहोशी वाला स्प्रे मार दिया था. क्योंकि घटना के बाद जब वह उठे, तो उनकी आंखें खुल नहींं रही थीं. साथ ही सिर भी चक्कर दे रहा था. इस कारण ही उनकी नींद नहीं खुल पायी.

तीन मई को होनी है बेटी की शादी

सुरेश गोप ने बताया कि तीन मई को उनकी बेटी की शादी होने वाली है. बेटी की शादी के लिए ही उसने अलमारी में दो लाख रुपये के गहने और 70 हजार रुपये रखे थे. चोरी की घटना होने के बाद अब बेटी की शादी पहाड़ जैसा लग रहा है. शादी के लिए कई दिनों से रुपये जमा कर जेवरात बनवाये थे. लेकिन, चोरों ने एक ही बार में सब कुछ समाप्त कर दिया.

विज्ञापन
AKHILESH KUMAR

लेखक के बारे में

By AKHILESH KUMAR

AKHILESH KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola