ePaper

दो वर्षों के कार्यकाल ने साबित कर दिया है कि चेंबर चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं, बल्कि हर किसी का है : विजय मूनका

Updated at : 06 Sep 2025 9:26 PM (IST)
विज्ञापन
दो वर्षों के कार्यकाल ने साबित कर दिया है कि चेंबर चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं, बल्कि हर किसी का है : विजय मूनका

टीम केडिया व कावांटिया ने आदित्यपुर, सोनारी और बिष्टुपुर क्षेत्रों में शनिवार को चलाया जन संपर्क अभियान, मिला समर्थन

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सिंहभूम चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि इस बार भी चुनाव में विश्वास और समर्पण की लहर दिखाई दे रही है. टीम केडिया व कावांटिया ने आदित्यपुर, सोनारी और बिष्टुपुर क्षेत्रों में शनिवार को जनसंपर्क अभियान चलाया, जहां सदस्यों व समर्थकों ने खुले दिल से उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया. टीम ने भविष्य के विजन व मिशन को स्पष्ट करते हुए बताया कि यह चेंबर हर वर्ग के लिए है. छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्योग तक, शिक्षा से लेकर स्वास्थ्य तक, परिवहन से लेकर कानून व प्रशासन तक. पिछले दो वर्षों में यह चेंबर यह साबित कर चुका है कि अब यह सिर्फ कुछ घंटों या कुछ चुनिंदा लोगों तक सीमित नहीं, बल्कि 24 घंटे सातों दिन सभी के लिए उपलब्ध है. यही परंपरा आगे भी निर्विरोध अध्यक्ष अधिवक्ता मानव केडिया के नेतृत्व में जारी रहेगी.

चेंबर के अध्यक्ष विजय आनंद मूनका के मार्गदर्शन में टीम केडिया व कावांटिया के सात निर्विरोध पदाधिकारी, चार प्रत्याशी पदाधिकारी और 30 ऊर्जावान कार्यकारिणी सदस्य के प्रत्याशी हर एरिया और बाजार तक पहुंच कर चेंबर सदस्यों से संवाद कर रहे हैं, अपना विजन साझा कर रहे हैं. प्रगति, विकास व सशक्तीकरण के लिए समर्थन व वोट की अपील कर रहे हैं.

इस अभियान में समाज के कई प्रमुख जनों में जनक वसानी, समीर मकानी, मनीष केडिया, अरुण गुप्ता, अमित अग्रवाल मोनू, प्रदीप गुप्ता, मयूर संघी, प्रभाष मूनका, धवल मकानी, चेतन गर्ग, आकाश भदानी, शुभम नरेड़ी, शिवम पसारी, रितेश पांडेय, राहत हुसैन, मनोज गोयल, कमाल मकाती, अनीश खिरवाल, भव्य मेहता, मुकेश मित्तल जुगसलाई, देवेंद्र कुमार, गोविंद नागेलिया समेत अनेक गणमान्य लोगों ने भी उपस्थिति दर्ज कर टीम को समर्थन दिया है. प्रचार अभियान में विजय आनंद मूनका, मानव केडिया, पुनीत कावंटिया, अनिल रिंगासिया, अनिल मोदी, अभिषेक अग्रवाल गोल्डी, राजीव अग्रवाल, हर्ष बकरेवाल, भारत मकानी, सुरेश शर्मा लिप्पु, अंशुल रिंगासिया, विनोद शर्मा, अश्विनी कुमार अग्रवाल, मोहित मूनका, अभिषेक काबरा, अजय भलोटिया, आकाश मोदी, अमिष अग्रवाल, अमित संघी, अशोक गोयल, दीपक चेतानी, बबलू अग्रवाल, जयप्रकाश हीरवाल, कौशिक मोदी, महेश संघी, मनीष गोयल, पंकज चोसालिया, पवन नरेड़ी, पीयूष गोयल, पीयूष चुड़ीवाला, प्रांजल सरावगी, प्रतीक अग्रवाल, रोहित काबरा, सन्नी संघी, प्रीतम जैन, राजेश जैसुखा, शुभम सेन, सुमन नागेलिया, उमेश खीरवाल और विकास गढ़वाल सक्रिय रूप से शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

PRADIP CHANDRA KESHAV is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola