Jamshedpur News : 48 घंटे में छह डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा तापमान, आज बारिश के आसार

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 Apr 2026 1:35 AM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : शहर में मौसम के तेवर कड़े हो गये हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में (शनिवार) तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

शहर में मौसम के तेवर कड़े हो गये हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटे में (शनिवार) तापमान में करीब छह डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होगी. वहीं, रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस तक की कमी आने की संभावना है. इससे शहर के लोगों को गर्मी से परेशान होना पड़ेगा. मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 19 अप्रैल तक अधिकतम तापमान बढ़कर 43 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच जायेगा.

पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव खत्म होने के बाद यह स्थिति बन रही है. इधर, गुरुवार को शहर का अधिकतम तापमान 37.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.9 डिग्री सेल्सियस कम था. वहीं, रात का तापमान 27.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.0 डिग्री सेल्सियस अधिक था. हवा में आद्रर्ता की अधिकतम मात्रा 65 प्रतिशत दर्ज किया गया.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola