दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के टीचर व मर्सी अस्पताल के डॉक्टर का जेपीएससी में चयन

Published by :Pritish Sahay
Updated at :22 Apr 2020 2:33 AM
विज्ञापन
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के टीचर व मर्सी अस्पताल के डॉक्टर का जेपीएससी में चयन

मंगलवार देर शाम झारखंड लोक सेवा आयोग ने छठी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया. इसमें जमशेदपुर के विनय कुमार सिंह को शिक्षा समवर्ग, जबकि अमित प्रकाश सिंह को वित्त समवर्ग में सफलता हासिल हुई है.

विज्ञापन

जमशेदपुर : मंगलवार देर शाम झारखंड लोक सेवा आयोग ने छठी संयुक्त असैनिक सेवा प्रतियोगिता परीक्षा का फाइनल रिजल्ट जारी किया. इसमें जमशेदपुर के विनय कुमार सिंह को शिक्षा समवर्ग, जबकि अमित प्रकाश सिंह को वित्त समवर्ग में सफलता हासिल हुई है. विनय कुमार सिंह दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में शिक्षक हैं. जबकि अमित कुमार सिंह मर्सी अस्पताल में फिजिशियन के तौर पर कार्यरत है. विनय कुमार ने प्रभात खबर से बात करते कहा कि परीक्षा की तैयारी के लिए किसी प्रकार की कोचिंग नहीं की थी बल्कि वे खुद दस विद्यार्थियों को पढ़ाते हुए यह सफलता हासिल की.

वहीं, दूसरी तरफ अमित प्रकाश सिंह ने बताया कि वे चिकित्सक तौर पर पूर्व से ही कार्यरत हैं, लेकिन उन्हें बड़े पैमाने पर अपनी सेवा देने के लक्ष्य के प्राप्ति के लिए यह परीक्षा दी थी और सफलता हासिल की. विनय कुमार सिंह आशियाना सनसिटी बालीगुमा के रहने वाले हैं. इनके पिता बलवंत कुमार सिंह, मां बच्ची सिंह का बेटे की सफलता में अहम योगदान रहा. विनय साकची में सुपर टेन आईएएस में कोचिंग संस्थान का संचालन भी करते हैं. उन्होंने अपने जूनियर को संदेश देते हुए कहा कि इस परीक्षा में पास होने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी धैर्य की है.

अपना उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि वे यूपीएससी करना चाहते थे इसके लिए कड़ी मेहनत भी की, लेकिन किसी कारण से चैन नहीं हो पाया. उसके बाद भी लगातार लगे रहे. बतौर शिक्षक कार्य करने के बावजूद घर से तैयारी करते रहे, जिसका नतीजा है कि उन्हें आज यह सफलता मिली. बारीडीह जाहेर टोला के रहने वाले अमित प्रकाश सिंह के पिता महावीर सिंह मुंडा सेवानिवृत्त बैंककर्मी हैं, जबकि मां गीता सिंह मुंडा टिनप्लेट यूनियन महिला महाविद्यालय की सेवानिवृत प्राचार्य हैं.

अमित प्रकाश ने 2007 में धनबाद के पीएमसीएच से एमबीबीएस की पढ़ाई की है. जबकि स्कूली शिक्षा एडीएल सनसाइन और केरला समाजम मॉडल इंग्लिश स्कूल से पूरी की. अमित प्रकाश का चयन वित्त सेवा में किया गया है. उन्होंने कहा कि बतौर चिकित्सक कार्य जरूर कर रहे हैं लेकिन प्रशासनिक अधिकारी के तौर पर अपने कार्य का दायरा और बढ़ायेंगे ताकि झारखंड के विकास में अपनी भूमिका निभा सकेंगे.

विज्ञापन
Pritish Sahay

लेखक के बारे में

By Pritish Sahay

प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola