टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर बीके के सिंह का निधन
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

BK Singh Tata Workers Union committee member BK Singh passes away
विज्ञापन
जमशेदपुर. टाटा वर्कर्स यूनियन के कमेटी मेंबर बीके सिंह (56 वर्ष) का शनिवार की रात निधन हो गया. सीने में दर्द की शिकायत होने पर परिजन उन्हें टीएमएच ले गये. इलाज के दौरान रात ढ़ाई बजे उनका निधन हो गया. टाटा स्टील में स्टोर (थ्री मिलियन टन) से पहली बार कमेटी मेंबर बने बीके सिंह के निधन की सूचना मिलते ही यूनियन में शोक की लहर दौड़ गयी. साकची अमानत रोड स्थित कंपनी क्वार्टर से सोमवार सुबह 11 बजे अंतिम यात्रा भुइंयाडीह सुवर्णरेखा घाट के लिए निकलेगी. जहां उनका अंतिम संस्कार होगा. मूल रूप से उत्तर प्रदेश के जौनपुर निवासी बीके सिंह अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गये हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










