टाटा स्टील की आयरन ओर माइंस ने जीते 10 पुरस्कार

टाटा स्टील की आयरन ओर माइंस ने 10 पुरस्कार जीता है. रांची में भारतीय खान ब्यूरो (आईबीएम) के तत्वावधान में आयोजित 30 वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया था
आइबीएम के तत्वावधान में रांची में 30वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन
जमशेदपुर .
टाटा स्टील की आयरन ओर माइंस ने 10 पुरस्कार जीते हैं. रांची में भारतीय खान ब्यूरो (आइबीएम) के तत्वावधान में आयोजित 30वें खान पर्यावरण और खनिज संरक्षण सप्ताह का आयोजन किया गया था. मुख्य अतिथि आइबीएम के पूर्वी क्षेत्र के खान नियंत्रक शैलेंद्र कुमार ने टाटा स्टील के अधिकारियों को पुरस्कार प्रदान किया. कार्यक्रम के दौरान विभिन्न श्रेणियों के तहत कुल 75 पुरस्कार दिये गये. इसमें राज्य भर की 31 माइंस ने भाग लिया था. प्रतियोगिता के अंतिम दिन शनिवार को टाटा स्टील की नोवामुंडी आयरन माइन और विजया-II आयरन माइन ने 10 पुरस्कार जीता. नोवामुंडी आयरन माइन को ए-1 ग्रुप ऑफ माइंस में समग्र प्रदर्शन श्रेणी में विजेता घोषित किया गया. इसी तरह माइंस को इसी समूह में तीन अन्य श्रेणियों खनिज संरक्षण, माइंस बेनिफिसिएशन और सतत विकास में विजेता घोषित किया गया. इसके अलावा ए-1 ग्रुप के तहत वनीकरण और पुनर्ग्रहण एवं पुनर्वास श्रेणी में उपविजेता का पुरस्कार नोवामुंडी आयरन माइन को मिला. विजया-II आयरन माइन को व्यवस्थित और वैज्ञानिक खनन में विजेता और दो श्रेणियों- वेस्ट डंप मैनेजमेंट और प्रचार- प्रसार में ए-1 समूह में उपविजेता घोषित किया गया.टाटा स्टील ने स्टॉल डिस्प्ले में प्रथम पुरस्कार जीता, जिसे खदानों और पर्यावरण के संरक्षण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करने के लिए इस अवसर पर लगाया गया था. कार्यक्रम में आईबीएम के रांची क्षेत्र के क्षेत्रीय खान नियंत्रक सलिल संदीप कुजूर, हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के निदेशक संजीव कुमार सिंह, टाटा स्टील की ओर से अतुल कुमार भटनागर, स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के गुआ आयरन माइन के सीजीएम कमल भास्कर, सेल के किरीबुरू आयरन माइन के सीजीएम कमलेश राय, हिंडाल्को के जनरल मैनेजर आरआर अंबष्ठ, हिंडाल्को के जनरल मैनेजर वासुदेव गंगोपाध्याय, टाटा स्टील की नोवामुंडी आयरन माइन के चीफ डी विजयेंद्र और राज्य भर की विभिन्न खदानों के अधिकारी और प्रतिनिधि मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




