Tata steel inter jdc cricket tournament : आरएंडडीएसएस, एलडी-3 व टीएससीआर की टीमों ने दर्ज की जीत

Updated:
विज्ञापन
Tata steel inter jdc cricket tournament : आरएंडडीएसएस, एलडी-3 व टीएससीआर की टीमों ने दर्ज की जीत

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से आर्मरी ग्राउंड, बिष्टुपुर में आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीन रोमांच मुकाबले खेले गये.

विज्ञापन

जमशेदपुर. टाटा स्टील खेल विभाग की ओर से आर्मरी ग्राउंड, बिष्टुपुर में आयोजित इंटर जेडीसी क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को तीन रोमांच मुकाबले खेले गये. पहले मैच में आरएंडडीएसएस की टीम ने एचआरएम को 20 रन से मात दी. गुलशन प्लेयर ऑफ द मैच रहे. दूसरा मैच एलडी 3 व टीएससीआर व सीआरएम बारा के बीच खेला गया. एलडी 3 व टीएससीआर ने यह मैच 68 रनों के बड़े अंतर से जीता. मैन ऑफ द मैच मिहिर पाठक रहे. तीसरा मैच सिक्यूरिटी और लाइम प्लांट के बीच हुआ. सिक्यूरिटी की टीम ने यह मैच 44 रनों से अपने नाम किया. मैन ऑफ द मैच गंगाराम हेंब्रम रहे. स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के सदस्यों और खेल विभाग के पदाधिकारियों की मौजूदगी में मैचों का संचालन किया गया. चार फरवरी को टूर्नामेंट का समापन होगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Nesar Ahamad

लेखक के बारे में

By Nesar Ahamad

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola