टाटा स्टील ने अर्बन सर्विसेज को 5 विकेट से दी मात

टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को पांच विकेट से मात दी
जमशेदपुर. टाटा स्टील ट्रेनिंग सेंटर की टीम ने कीनन स्टेडियम में खेले गये जेएससीए ए डिवीजन क्रिकेट लीग के एक मैच में अर्बन सर्विसेज को पांच विकेट से मात दी. अर्बन सर्विसेज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 44.3 ओवर में दस विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाये. प्रभुजी मिश्रा ने 61 रनों का योगदान दिया. टाटा स्टील के हैप्पी पनेसर ने तीन विकेट लिये. जवाब में टाटा स्टील की टीम 41.1 ओवर में पांच विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाकर मैच जीत लिया. शुभम कुमार ने 56 रन बनाये. प्रभुजी मिश्रा को दो विकेट मिला. शुभम कुमार प्लेयर ऑफ द मैच बने.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




