ePaper

Tata Patna Vande Bharat Express: टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल सफल, पीएम नरेंद्र मोदी दिखाएंगे हरी झंडी

Updated at : 10 Sep 2024 10:59 PM (IST)
विज्ञापन
टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करते डीआरएम

टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस को रवाना करते डीआरएम

Tata Patna Vande Bharat Express: जमशेदपुर में टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल मंगलवार को सफल रहा. डीआरएम ने सुबह 5:30 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस को पटना के लिए रवाना किया. 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे हरी झंडी दिखाएंगे.

विज्ञापन

Tata Patna Vande Bharat Express: जमशेदपुर-टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का ट्रायल मंगलवार को सफल रहा. इस ट्रेन को 15 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरी झंडी दिखाएंगे. मंगलवार को टाटानगर से ट्रायल ट्रेन को डीआरएम अरूण जे राठौड़ ने सुबह 5:30 बजे पटना के लिए रवाना किया. ट्रेन सुबह 8:53 बजे गोमो पहुंची और तीन मिनट ठहराव के बाद पटना के लिए प्रस्थान कर गयी. टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस टाटा से पटना की दूरी छह घंटे 50 मिनट में तय करेगी.

टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का जोरदार स्वागत

टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस जहां-जहां रुकी, वहां जोरदार स्वागत किया गया. ट्रेन के गार्ड एके ठाकुर, चालक जी पासवान और सह चालक संजीव कुमार मिश्रा का माला पहनाकर और मिठाई खिलाकर स्वागत किया गया. टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस का नियमित परिचालन 16 सितंबर से शुरू होगा.

छह घंटे 50 मिनट में पहुंचेगी टाटा से पटना

रेलवे के अनुसार टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस सुबह 5:30 बजे टाटा से खुलेगी, इसके बाद 7:13 बजे मुरी, 8:08 बजे बोकारो, 8:53 बजे गोमो, 10:55 बजे गया और 12:20 बजे पटना जंक्शन पहुंचेगी. वापसी में पटना से ट्रेन दोपहर बाद 2.15 बजे खुलेगी. इसके बाद गया 3:40 बजे, गोमो शाम 4:58 बजे, बोकारो 6:20 बजे, मुरी 7:08 बजे और टाटानगर रात्रि 9:05 बजे पहुंचेगी. टाटा-पटना वंदे भारत एक्सप्रेस टाटा से पटना की दूरी छह घंटे 50 मिनट में तय करेगी.

Also Read: Hemant Soren Gift: सीएम हेमंत सोरेन की 555 करोड़ से अधिक की सौगात, बीजेपी पर साधा निशाना

Also Read: Jharkhand News: शिवराज सिंह चौहान और हिमंता बिस्वा सरमा की चुनाव आयोग से शिकायत, कार्रवाई की मांग

Also Read: Jharkhand News: सीएम हेमंत सोरेन बोले, किसानों की समृद्धि के लिए दो लाख तक का कृषि ऋण माफ

Also Read: Jharkhand Crime: धनबाद में माहौल बिगाड़ने की कोशिश नाकाम, चार हिरासत में

विज्ञापन
Guru Swarup Mishra

लेखक के बारे में

By Guru Swarup Mishra

मैं गुरुस्वरूप मिश्रा. फिलवक्त डिजिटल मीडिया में कार्यरत. वर्ष 2008 से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से पत्रकारिता की शुरुआत. आकाशवाणी रांची में आकस्मिक समाचार वाचक रहा. प्रिंट मीडिया (हिन्दुस्तान और पंचायतनामा) में फील्ड रिपोर्टिंग की. दैनिक भास्कर के लिए फ्रीलांसिंग. पत्रकारिता में डेढ़ दशक से अधिक का अनुभव. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में एमए. 2020 और 2022 में लाडली मीडिया अवार्ड.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola