टाटा मोटर्स कर्मी विमल का निधन, स्थायीकरण के लिए 28 को होना था मेडिकल जांच

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

टाटा मोटर्स के कर्मचारी विमल कुमार का रविवार को इलाज के दौरान टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया. 28 अप्रैल को कंपनी में स्थायीकरण के लिए मेडिकल जांच होना था.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर .

टाटा मोटर्स के कर्मचारी विमल कुमार ( उम्र 52, पर्सनल नंबर 396602 ) का रविवार की सुबह इलाज के दौरान टाटा मोटर्स अस्पताल में निधन हो गया. विमल कुमार कंपनी के प्लांट थ्री फ्रेम शॉप में कार्यरत थे और गोविंदपुर में दयाल सिटी में रहते थे. 28 मार्च को टाटा मोटर्स में बाइ सिक्स से कंपनी में स्थायीकरण होने वाले कर्मचारियों की सूची निकली थी.उसमें विमल कुमार का भी नाम शामिल था. 28 अप्रैल को स्थायीकरण के लिए उनका मेडिकल जांच होना था. उससे पहले ही उनका निधन हो गया. उनके निधन की खबर मिलते ही कंपनी और गोविंदपुर में शोक की लहर दौड़ गयी. उनके लंग्स ( फेफड़े ) का इलाज चल रहा था. शनिवार को उन्हें इलाज के लिए परिजनों ने टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया था. परिजन जमशेदपुर से उन्हें कोलकाता ले जाने की तैयारी में थे,लेकिन रविवार की सुबह विमल कुमार का निधन हो गया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola