टेबल टेनिस : शिवांगी मिश्रा को हराकर स्वर्णाली ने जीता खिताब

जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-13 बालिका वर्ग का फाइनल मैच खेला गया.
जमशेदपुर. जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस प्रतियोगिता में मंगलवार को अंडर-13 बालिका वर्ग का फाइनल मैच खेला गया. फाइनल में स्वर्णाली मांझी ने शिवांगी मिश्रा को 3-1 से हराकर खिताब अपने नाम किया. वहीं, अंडर-13 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में सत्याकी चटर्जी का सामना रौनक गुप्ता से होगा. दूसरे सेमीफाइनल में सिद्धांत राज का सामना वर्धन वशिष्ठ से होगा. अंडर-15 बालिका वर्ग के सेमीफाइनल में परलीन, स्वर्णाली, स्नेहा प्रिया व दृश्या सिंह पहुंचने में कामयाब रही. अंडर-15 बालक वर्ग के सेमीफाइनल में सौगातो मुखर्जी, सिद्धांत राज, सत्याकी चटर्जी व सिद्धांत पंंडा ने अपनी-अपनी जगह पक्की की.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










