टेबल टेनिस : परलीन, अर्चिता डे, समृद्धि और जाह्नवी सेफा में
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 18 Aug 2024 9:25 PM
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस के तीसरे दिन विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच खेले गये.
जमशेदपुर. पूर्वी सिंहभूम जिला टेबल टेनिस एसोसिएशन की ओर से जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित इंटर स्कूल टेबल टेनिस के तीसरे दिन विभिन्न वर्गों के क्वार्टर फाइनल व सेमीफाइनल मैच खेले गये. अंडर-19 बालिका वर्ग के पहले क्वार्टर फाइनल में जेएच तारापोर की अर्चिता डे ने अनुष्का सान्याल को हराया. अन्य क्वार्टर फाइनल में केपीएस की परलीन भामरा ने जुस्को स्कूल की दृश्या सिंह को, जुस्को स्कूल की समृद्धि श्रद्धा ने जुस्को स्कूल की खुशबू महतो को, और कारमेल की जाह्नवी प्रसाद ने जुस्को स्कूल की अंजलि को हराकर अंतिम चार में अपनी जगह पक्की की. वहीं, बालिका युगल वर्ग के सेमीफाइनल में अरुणभ साहा व अतुल रंजन की जोड़ी ने शौर्य कौनटिया व सत्याकी चटर्जी को मात देकर फाइनल में प्रवेश किया. प्रतियोगिता का समापन सोमवार को होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










