सोनारी में ग्रीष्मकालीन शतरंज कोचिंग शिविर शुरू

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 19 May 2024 8:08 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर. सोनारी में चंदन शतरंज अकादमी की ओर से ग्रीष्मकालीन शतरंज कोचिंग शिविर की शुरुआत रविवार से हुई.

विज्ञापन

जमशेदपुर. सोनारी में चंदन शतरंज अकादमी की ओर से ग्रीष्मकालीन शतरंज कोचिंग शिविर की शुरुआत रविवार से हुई. शिविर का उद्घाटन मुख्य अतिथि विभूति अडेसरा ने किया. पांच दिन तक चलने वाली इस शिविर में 35 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं. ग्रीष्मकालीन शतरंज कोचिंग कैंप दो भागों में चलाया जा रहा है. बच्चों को ऑनलाइन शतरंज का ज्ञान भी दिया जाएगा. उन्हें शतरंज ऐप, शतरंज सॉफ्टवेयर के बारे में भी बताया जाएगा. और इसके अलावा शतरंज की बेसिक ट्रेनिंग, शतरंज ओपनिंग की अवधारणा, मिडिल गेम, गेम कॉम्बिनेशन, टूर्नामेंट की जानकारी सभी बच्चों को दी जाएगी. बच्चों के बीच शतरंज क्विज का भी आयोजन किया जाएगा. इंटरनेशनल आर्बिटर सह कोच चंदन कुमार प्रसाद बच्चों को प्रशिक्षण देंगे. मौके फीडे आर्बिटर विक्रम कुमार व अन्य लोग मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola