लगातार बारिश से उफनाई ये नदी, जानें गालूडीह बराज डैम के कितने गेट खोले गये

Updated:
विज्ञापन

गालूडीह बराज डैम के खोले गये गेट.

WhatsApp चैनल से जुड़ेंगूगल पर प्रभात खबर चुनें

लगातार बारिश के कारण सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, गालूडीह बराज के 10 गेट खोले गए. प्रशासन ने तटवर्ती गांवों के लिए जारी किया अलर्ट.

विज्ञापन

गालूडीह : लगातार बारिश से सुवर्णरेखा नदी उफान पर है. नदी का जलस्तर बढ़ने से शुक्रवार सुबह से दोपहर तक एक-एक कर गालूडीह बराज के 18 में से 10 गेट खोल दिए गये. इससे नदी के पूर्व दिशा में जल स्तर काफी बढ़ गया है. गालूडीह से बहरागोड़ा तक नदी उफान पर है. परियोजना पदाधिकारियों ने तटवर्ती गांवों को अलर्ट किया है. मछुआरों को नदी में जाने से मना किया गया है. दो दिन पहले तक इस डैम के तीन-चार गेट खोले गये थे. लेकिन, शुक्रवार को सुबह से दोपहर तक 10 गेट खोल दिए गये. हालांकि डैम में अब भी 93 मीटर आरएल पानी स्टोर है. पिछले कई दिनों से रात में झमाझम बारिश होने से नदी का जलस्तर बढ़ा है.

विज्ञापन

सूखा में कटा जून, जुलाई में मिली राहत

दारीसाई मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त में अब तक औसत से अधिक बारिश हुई है. जून सूखा में कटा पर जुलाई में राहत मिली. अब अगस्त प्रथम सप्ताह से बेहतर बारिश हो रही है. दूसरे सप्ताह में औसत से अधिक बारिश दर्ज की गयी है.

अगस्त में अब तक कब कितनी हुई बारिश

1 अगस्त : शून्य, 2 अगस्त : शून्य, 3 अगस्त : शून्य, 4 अगस्त : शून्य, 5 अगस्त : 60.2 मिमी, 6 अगस्त : 12.2 मिमी, 7 अगस्त : 36.6 मिमी, 8 अगस्त : 20.8 मिमी, 9 अगस्त: शून्य, 10 अगस्त : 5.4 मिमी, 11 अगस्त : 32.8 मिमी, 12अगस्त : शून्य


आपके शहर में

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola