तिरंगे के साथ जवानों ने निकाली बाइक रैली, दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश

Updated:
विज्ञापन

रैली में शामिल जवान.

गालूडीह में स्वासपुर कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के जवानों ने तिरंगा बाइक रैली निकाली. देशभक्ति के नारों से गूंजा इलाका, लोगों को दिया राष्ट्रप्रेम का संदेश.

विज्ञापन

गालूडीह : स्वासपुर कांस्टेबल ट्रेनिंग सेंटर के जवानों ने शुक्रवार को तिरंगे के साथ बाइक रैली निकाली. हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर जवानों ने गालूडीह बराज डैम और आस पास के क्षेत्रों का भ्रमण किया. इस दौरान पूरे रास्ते देश भक्ति का माहौल बना रहा. बाइक रैली के दौरान जवानों ने “भारत माता की जय” और देशभक्ति के नारे लगाये. तिरंगे के साथ जवानों को सड़कों पर भ्रमण करते देख आस पास के लोगों में भी उत्साह देखने को मिला.

राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का दिया संदेश

जवानों ने लोगों को राष्ट्रप्रेम और राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का संदेश दिया. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम के माध्यम से जवानों ने लोगों में देशभक्ति की भावना जागृत करने का प्रयास किया. रैली के दौरान जवान अनुशासन के साथ कतारबद्ध होकर बाइक से क्षेत्र का भ्रमण करते नजर आये.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola