इस सड़क से गुजरना है तो ठहर जाइए… भीषण जाम में रेंग रही गाड़ियां
जाम में फंसी कार में लगी आग.
जुगसलाई स्टेशन रोड पर दो घंटे से भीषण जाम लगा हुआ है, जिससे गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही हैं. इसी बीच जाम में फंसी एक कार में आग लग गई, जिसने अफरातफरी मचा दी. यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने के प्रयास जारी हैं.
जमशेदपुर : अगर आप जुगसलाई स्टेशन रोड से सफर करने वाले हैं तो जरा ठहर जाइये. इस सड़क पर करीब दो घंटे से भीषण जाम लगा हुआ है. लोग जाम में परेशान हैं. गाड़ियां रेंग-रेंग कर चल रही है. खबर लिखे जाने तक जाम नहीं खुल सका है. बीते दो घंटे से सड़क जाम है. जाम में तीन एंबुलेंस भी फंस गई. काफी मशक्कत के बाद एंबुलेंस को निकाला गया.
जाम में फंसी कार में लग गई आग
वहीं, संकटा सिंह पेट्रोल पंप के पास जाम में फंसी कार में आग लग गई. इससे कुछ देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा. हालांकि, आग पर तुरंत काबू पा लिया गया जिससे बड़ी घटना होने से टल गयी. कार चालक का कहना था कि आग क्यों लगी यह तो स्पष्ट नहीं है लेकिन, काफी देर तक जाम में रेंग-रेंग कर चलने के कारण कार हीट हो गयी होगी. इससे ही आग लग गयी होगी.
इन सड़कों पर दिखा जाम का असर
जाम का असर बर्मामाइंस ब्रिज, टाटा पिग्मेंट्स, चाईबासा बस स्टैंड समेट अन्य सड़कों पर भी देखने को मिला. यहां घंटों लोग जाम में फंसे रहे. इस दौरान ट्रेन पकड़ने के लिए जा रहे लोगों को भी भारी परेशानी हुई. वहीं, शाम के वक्त भी सड़क जाम होने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है. सूचना पर ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची है. यातायात व्यवस्था को नियंत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








