हाथों में तिरंगा लिए निकले भाजपाई, कहा - तिरंगा देश की आन, बान व शान का प्रतीक
तिरंगा यात्रा में शामिल भाजपाई.
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हल्दीपोखर में भाजपा द्वारा भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रभक्ति और एकता का संदेश दिया.
पोटका : स्वतंत्रता दिवस के एक दिन पूर्व ही पोटका देशभक्ति के रंगों में रंगा नजर आया. एक दिन पूर्व से ही लोगों का उत्साह चरम पर दिखा. भाजपा पोटका मंडल कमेटी की ओर से शुक्रवार को हल्दीपोखर में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गयी. यात्रा की शुरुआत ओडिशा रोड स्थित पेट्रोल पंप से हुई. यात्रा पूरे हल्दीपोखर क्षेत्र का भ्रमण करते हुए संपन्न हुयी. हाथों में तिरंगा लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया.
देशभक्ति के नारों से गूंजा हल्दीपोखर
इस दौरान देशभक्ति के नारों से पूरा हल्दीपोखर गूंज उठा. तिरंगा यात्रा के माध्यम से लोगों को राष्ट्रभक्ति, राष्ट्रीय एकता और देश के प्रति समर्पण का संदेश दिया गया. इस दौरान भाजपा नेताओं ने कहा - तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है. स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आयोजित यह यात्रा वीर स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि और राष्ट्र के प्रति समर्पण का प्रतीक है.
यात्रा में ये हुए शामिल
यात्रा में पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा नेत्री मीरा मुंडा, जिला परिषद सदस्य सूरज मंडल, सांसद प्रतिनिधि यशवंत महतो, मनोज सरदार, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, उपेंद्रनाथ सरदार, गणेश सरदार, मंडल अध्यक्ष सनत सी, श्यामल प्रधान, दुलाल मुखर्जी, चंद्रशेखर गुप्ता, मनोज राम, पालटू मंडल समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में
By संजय सरदार
संजय सरदार को पत्रकारिता का 24 वर्षों का अनुभव हैं. वे वर्ष 2002 से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने रांची विश्वविद्यालय से राजनीतिक शास्त्र में स्नातक किया है. ग्रामीण पत्रकारिता पर काफी काम किया है. वर्तमान में वे हाता से प्रतिनिधि हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए








