नवंबर में राज्य स्तरीय ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 23 Sep 2024 11:28 PM
जमशेदपुर.बंगाल क्लब, साकची में मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की आम सभा बैठक संपन्न हुई.
जमशेदपुर.बंगाल क्लब, साकची में मास्टर एथलेटिक्स एसोसिएशन ऑफ झारखंड की आम सभा बैठक संपन्न हुई. बैठक की अध्यक्षता मास्टर एथलेटिक एसोसिएशन ऑफ़ झारखंड के लाइफ प्रेसिडेंट अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी इंद्रजीत सिंह ने की. बैठक में झारखंड स्टेट ओपन मास्टर एथलेटिक्स चैंपियनशिप का आयोजन नवंबर महीने में जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में कराने का फैसला लिया गया. एजीएम की शुरुआत में दिवंगत महिला एथलीट शांति मुक्ता बारला को संघ के सदस्यों ने श्रद्धांजलि दी. एसोसिएशन के सचिव एसके तोमर ने सदन में साल भर का लेखा जोखा प्रस्तुत किया. एजीएम में एक नये इवेंट क्रॉस कंट्री को मंजूरी मिली. इसके अलावा पूर्वी सिंहभूम के नवगठित कमेटी को भी स्वीकृति दी गयी. मौके पर अंतरराष्ट्रीय कोच आरिफ इमाम, पूर्व उप विकास आयुक्त बी माहेश्वरी , टाटा वर्कर्स यूनियन के उपाध्यक्ष सह टाटा स्टील स्पोर्ट्स एडवाइजरी कमेटी के अध्यक्ष संजय सिंह, पूर्व अंतरराष्ट्रीय साइकिलिस्ट अवतार सिंह , गुरदेव सिंह , ज्ञान सिंह , इकबाल सिंह , रणजीत सिंह, बिंदु कुमारी , हेमलता शरण , गुरु शरण सिंह , डब्लू रहमान, एम अरशद, दीपार्शी पांडे , श्याम कुमार शर्मा व अन्य लोग मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










