Jamshedpur news. मानगो क्षेत्र में एसएसपी, सिटी एसपी समेत प्रशासन व सीआरपीएफ ने किया फ्लैग मार्च, दी चेतावनी
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह की समस्या हुई, तो कार्रवाई
विज्ञापन
Jamshedpur news.
रामनवमी में शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के लिये जिला प्रशासन व पुलिस की ओर से पूरी तैयारी की गयी है. लगातार क्षेत्र में फ्लैग मार्च कर लोगों को पूजा व शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह समस्या ना हो, इसके लिए लोगों को सचेत किया जा रहा है. रविवार को एसएसपी किशोर कौशल, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष, डीडीसी (एडीएम लॉ एंड ऑर्डर) अनिकेत सचान, डीएसपी भोला प्रसाद ने मानगो, आजादनगर और उलीडीह थाना क्षेत्र में पैदल फ्लैग मार्च किया. इस दौरान सीआरपीएफ और जिला पुलिस के जवान भी मौजूद थे. मानगो चेपा पुल पर सभी जुटे, उसके बाद क्षेत्र में पैदल गश्त किया. इस दौरान पुलिस ने लोगों को हिदायत दी की रामनवमी शोभा यात्रा के दौरान किसी तरह का समस्या उत्पन्न करने पर कार्रवाई की जायेगी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










