Jamshedpur news. पंचायत भवनों को डिजिटल सशक्त बनाकर सरकारी योजनाओं का आम जनता तक पहुंचायें लाभ

जिला इ-गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षा बैठक, प्रज्ञा केंद्र संचालकों को बीसी आइडी उपलब्ध कराने का निर्देश
Jamshedpur news.
उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला ई- गवर्नेंस सोसाइटी की समीक्षात्मक बैठक बुधवार को आयोजित की गयी, जिसमें कॉमन सर्विस सेंटर, झारसेवा, विभिन्न प्रमाण पत्र, यूआइडी, भारतनेट, इ-हॉस्पिटल, झारनेट सहित अन्य बिंदुओं पर क्रमवार समीक्षा की गयी. बैठक में आम जनता को प्रदान की जाने वाली विभिन्न सरकारी सेवाओं और पंचायत भवनों को डिजिटल सशक्त बनाकर अधिक से अधिक सुविधाएं जनता तक सुगमता से पहुंचाने के लिए विचार-विमर्श किया गया. बैठक के दौरान सभी पंचायतों में कार्यरत प्रज्ञा केंद्र संचालकों को एक सप्ताह के अंदर बीसी आइडी उपलब्ध कराने का निर्देश और बेहतर कार्य के साथ जनता को अधिकतम सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिया गया. साथ ही, झारसेवा पोर्टल के माध्यम से आय, जाति एवं अन्य प्रमाण पत्रों से संबंधित कार्यों और जिले में सीएससी के माध्यम से संचालित आधार केंद्रों में त्रुटियों के समाधान के लिए आवश्यक निर्देश प्रदान किये गये. समीक्षा के क्रम में साकची मंडल कारा में झारनेट के माध्यम से इंटरनेट कनेक्टिविटी की समीक्षा करते हुए जल्द से जल्द वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग की सुविधा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया गया. पंचायत भवनों में भारत नेट की सुविधा को सुदृढ़ बनाने और उसके अधिकतम उपयोग के लिए बीएसएनएल के प्रतिनिधि को निर्देशित किया गया. विभिन्न सरकारी कार्यालयों में झारनेट की स्पीड में सुधार लाने के लिए झारनेट इंजीनियर को निर्देश दिये गये.बैठक में जिला पंचायती राज पदाधिकारी रिंकू कुमारी, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी किशोर प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी सुदिप्त राज, इ-डिस्ट्रिक्ट मैनेजर मनीष कुमार प्रसाद, पूनम वर्मा, सीएससी मैनेजर, डिजिटल पंचायत परियोजना के जिला प्रबंधक, पंचायती राज विभाग और नेटवर्क इंजीनियर (झारनेट सेल), बीएसएनएल के प्रतिनिधि सहित अन्य उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




