33 किलो गांजा के साथ एक तस्कर गिरफ्तार, दो फरार

Updated:
विज्ञापन
भुइयांडीह बस स्टैंड से गांजा लेकर यूपी जाने की तैयारी में थे तीन गांजा तस्कर, एक गिरफ्तार,33 किलोग्राम गांजा बरामद  | Prabhat Khabar Network

जानकारी देते सिटी एसपी | Prabhat Khabar Network

जमशेदपुर के सीतारामडेरा में पुलिस ने 33 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है, जबकि दो आरोपी मौके से फरार हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

सीतारामडेरा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर 33 किलोग्राम गांजा के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका दो साथी फरार हो गया. गिरफ्तार आरोपी का नाम उमेश कुमार है, जिसे पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया. उक्त जानकारी सिटी एसपी ललित मीना ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में दी. सिटी एसपी ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि दो-तीन लड़के ओडिशा से गांजा लेकर आये हैं. गांजा लाने के बाद वे लोग भुइयांडीह स्थित बस स्टैंड से बनारस और बिहार जाने वाले हैं.

सूचना मिलने के बाद पुलिस ने फौरन टीम का गठन किया. उसके बाद आनन-फानन में छापेमारी कर उमेश कुमार को गिरफ्तार कर लिया, जबकि उसके साथ मौजूद रवि यादव और रविश कुमार फरार हो गये. पूछताछ में उमेश ने बताया कि मोबाइल नंबर 7261862453 का धारक ही गांजे की तस्करी करता है. वह इसी के कहने के अनुसार काम करता है.

24 जुलाई को उसने दो लड़कों को तीन-तीन हजार रुपये देकर टाटानगर स्टेशन से ओडिशा गांजा लेने के लिए भेजा था. उन दोनों को गांजा लेकर आना था. उसके बाद उसे बनारस लेकर जाना था. रविवार की शाम को वे दोनों लड़के सूटकेस में भर कर गांजा लेकर बस स्टैंड आ गये. लेकिन, उसी दौरान पुलिस को इसकी जानकारी मिली और छापेमारी की गयी. इस दौरान दो युवक मौके से फरार हो गये. इस मामले में पुलिस ने मोबाइल नंबर 7261862453 के धारक, रविश कुमार और रवि यादव के खिलाफ भी केस दर्ज किया है.


विज्ञापन
Nikhil Sinha

लेखक के बारे में

By Nikhil Sinha

Add image

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola