एसएस स्कूल करनडीह में बंटी साइकिलें, 1,940 छात्रों को मिला लाभ

साइकिल के साथ विद्यार्थी| Prabhat Khabar Network
जमशेदपुर के करनडीह एसएस स्कूल में उन्नति का पहिया योजना के तहत 1940 विद्यार्थियों को साइकिलें बांटी गईं. विधायक संजीव सरदार ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया.
जमशेदपुर: कल्याण विभाग की उन्नति का पहिया योजना के तहत सोमवार को जमशेदपुर प्रखंड के करनडीह स्थित एसएस स्कूल में नि:शुल्क साइकिल वितरण कार्यक्रम शुरू हुआ. पोटका विधायक संजीव सरदार ने छात्र-छात्राओं को साइकिलें देकर कार्यक्रम की शुरुआत की. इस योजना के तहत वित्तीय वर्ष 2025-26 में जमशेदपुर प्रखंड के कक्षा आठ के 1,940 पात्र छात्र-छात्राओं को साइकिलें दी गईं.
जमशेदपुर प्रखंड के बाकी पात्र विद्यालयों में भी जल्द साइकिलों का वितरण पूरा किया जाएगा. इस मौके पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण और दूरदराज के इलाकों से आने वाले बच्चों के लिए स्कूल आना-जाना आसान बनाना है. कार्यक्रम में बीडीओ सुमित प्रकाश, झामुमो जमशेदपुर प्रखंड के पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बहादुर किस्कू, प्रखंड सचिव जगत मार्डी सहित अन्य लोग मौजूद थे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दशमत सोरेन
दशमत सोरेन ने रांची विश्वविद्यालय से अंग्रेजी साहित्य में स्नातकोत्तर किया है. वे 29 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उनकी विशेषज्ञता मुख्य रूप से झारखंड की आदिवासी-मूलवासी राजनीति, स्थानीय समुदायों की भाषा-संस्कृति और यहां के सामाजिक ताना-बाना है. वे वर्ष 2010 से प्रभात खबर के साथ एक ट्राइबल रिपोर्टर के रूप में काम कर रहे हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










