श्रावणी मेला ड्यूटी सूची में जिले के डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों का नाम नहीं, मलेरिया का प्रकोप बना मुख्य कारण

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर में मलेरिया के बढ़ते प्रकोप के कारण स्वास्थ्य विभाग ने डॉक्टरों को श्रावणी मेला ड्यूटी से दूर रखा है. जानें पूरी जानकारी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

आगामी विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले को लेकर जहां प्रशासनिक स्तर पर तैयारियां अंतिम चरण में हैं, वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी ड्यूटी लिस्ट में जिले के किसी भी डॉक्टर व कर्मचारियों का नाम नहीं है. इसका मुख्य कारण जिले में तेजी से मिल रहे मलेरिया के मरीज बताया जा रहा है. जिले में जितने डॉक्टर व कर्मचारी हैं, उसमें से अधिकतर डॉक्टरों व कर्मचारियों को इस अभियान में लगाया गया है.

पिछले दिनों जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों में मलेरिया और संदिग्ध बुखार के मरीजों की संख्या में तेजी से इजाफा दर्ज किया गया है. अगर जिले के अनुभवी डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ को श्रावणी मेले की ड्यूटी में भेज दिया जाता, तो स्थानीय स्तर पर मरीजों का इलाज बुरी तरह प्रभावित हो सकता था. जिले में इस समय जांच के साथ ही मलेरिया रोधी दवाइयों का छिड़काव और फागिंग अभियान तेज कर दिया गया है. सिविल सर्जन डॉक्टर साहिर पाल ने सभी स्वास्थ्य केंद्रों को हाई अलर्ट पर रहने और मलेरिया जांच किट की पर्याप्त उपलब्धता बनाये रखने के सख्त निर्देश दिया है.


विज्ञापन
Chandra Shekhar

लेखक के बारे में

By Chandra Shekhar

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola