शंभु चौधरी आज से शुरू करेंगे पश्चिम विधानसभा परिवर्तन पदयात्रा

Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 31 Jul 2024 8:38 PM

विज्ञापन

मिशन 2024 जमशेदपुर जन कल्याण समिति के बैनर तले गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा परिवर्तन पदयात्रा निकाली जायेगी. जो पूरे एक माह चलेगा

विज्ञापन

वरीय संवाददाता , जमशेदपुर

मिशन 2024 जमशेदपुर जन कल्याण समिति के बैनर तले गुरुवार को जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा परिवर्तन पदयात्रा निकाली जायेगी. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा सीट से समिति के घोषित प्रत्याशी शंभु चौधरी ने बताया कि पदयात्रा सुबह दस बजे निकलेगी और मानगो के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करेगी. सर्वप्रथम मानगो डिमना चौक स्थित वीर शहीद तिलका मांझी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी जायेगी. इसके बाद पदयात्रा मानगो में भ्रमण करेगी. जमशेदपुर पश्चिम विधानसभा परिवर्तन पदयात्रा पूरे एक महीने चलेगी. उन्होंने बताया कि स्थानीय विधायक ने पांच सालों में जिन जनसमस्याओं का समाधान नहीं किया है, उन मांगों को सुना जायेगा और उसके समाधान के लिए समिति संघर्ष करेगी. जमशेदपुर पश्चिम की जनता अभी भी सड़क, बिजली, पानी, साफ- सफाई जैसी मूलभूत सुविधाओं से वंचित है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola