जमशेदपुर में होगी सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप
Published by : Prabhat Khabar News Desk Updated At : 30 Oct 2024 9:36 PM
NATIONAL ARCHERY JAMSHEDPUR : झारखंड आर्चरी एसोसिएशन की मेजबानी में 43वीं सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जायेगा.
जमशेदपुर. झारखंड आर्चरी एसोसिएशन की मेजबानी में 43वीं सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप का आयोजन जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में किया जायेगा. इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट का आयोजन नवंबर महीने के अंतिम सप्ताह में होने की संभावना है. झारखंड में चुनाव होने के कारण अभी तिथि की घोषणा नहीं की गयी है. 23 नवंबर के बाद इस चैंपियनशिप की तिथि की घोषणा की जायेगी. इस प्रतियोगितामें 45 यूनिट के 600 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेने के लिए जमशेदपुर आयेंगे. इस प्रतियोगिता के प्रदर्शन के आधार पर अगले वर्ष 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक उत्तराखंड में होने वाली 38वीं नेशनल गेम्स के लिए टीमों को पात्रता मिलेगी. सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में इंडियन राउंड, कंपाउंड व रिकर्व वर्ग के मुकाबले होंगे. इन तीनों वर्गों के टॉप 8-8 टीमों को नेशनल गेम्स में खेलने का मौका मिलेगा. 2021 में कोरोना महामारी के तुरंत बाद जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सीनियर नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के 40वें संस्करण का आयोजन हुआ था. इसमें रिकॉर्ड 800 से अधिक खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया था.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










