Jamshedpur News : टाटानगर स्टेशन पर सुरक्षा कड़ी, 15 अगस्त तक पार्सल बुकिंग बंद

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

स्वतंत्रता दिवस के मद्देनज़र टाटानगर रेलवे स्टेशन पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गयी है. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम लगातार गश्त कर रही है, जबकि डॉग स्क्वॉयड की मदद से ट्रेनों और स्टेशन परिसर में यात्रियों के सामान की गहन जांच की जा रही है.

सुरक्षा जांच के दौरान संदिग्ध व्यक्तियों को रोककर पूछताछ की जा रही है. आरपीएफ ने स्पष्ट किया है कि बिना जांच के कोई भी यात्री ट्रेन में सवार नहीं हो सके. संभावित खतरे को देखते हुए 15 अगस्त तक टाटानगर स्टेशन से पार्सल बुकिंग पूरी तरह बंद कर दी गयी है, विशेष रूप से दिल्ली और मुंबई के लिए बुकिंग बंद है. रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि सुरक्षा जांच में सहयोग करें.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola