ePaper

Sarkari Naukri/Indian Railways : रेलवे बोर्ड से मिली हरी झंडी, अब ट्रैकमैन को इन पदों पर नियुक्ति का मिलेगा मौका

Updated at : 07 Nov 2020 8:31 AM (IST)
विज्ञापन
Sarkari Naukri/Indian Railways : रेलवे बोर्ड से मिली हरी झंडी, अब ट्रैकमैन को इन पदों पर नियुक्ति का मिलेगा मौका

Sarkari Naukri/Indian Railways : जमशेदपुर : रेलवे बोर्ड से हरी झंडी मिलने के साथ ही अब ट्रैकमैन के तकनीकी पदों पर नियुक्ति का रास्ता साफ हो गया. अब रेलवे के ट्रैकमैन वेल्डर, फिटर एवं पेंटर बन सकते हैं. नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (एनएफआईआर) के महासचिव डॉ. एम रघुवैया ने यह मुद्दा उठाया था कि शिक्षित ट्रैकमैन को ग्रेड बदलने का अवसर मिलना चाहिए. इसे रेलवे बोर्ड ने स्वीकार कर लिया.

रेलवे के ट्रैकमैन अब टेक्नीशियन ग्रेड में जा सकते हैं. सोमवार को रेलवे बोर्ड ने इससे संबंधित आदेश जारी किया. इस आदेश से ट्रैकमैन को लाभ मिलेगा. अब इन्हें वेल्डर, फिटर एवं पेंटर बनने का मौका मिलेगा. नेशनल फेडरेशन ऑफ इंडियन रेलवे (एनएफआईआर) के महासचिव डॉ. एम रघुवैया ने रेलवे बोर्ड के समक्ष ये मामला लाया था कि शिक्षित ट्रैकमैन को ग्रेड बदलने का मौका मिलना चाहिए.

Also Read: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व मंत्री चंपई सोरेन को नये विभाग आवंटित, पढ़िए लेटेस्ट अपडेट

रेलवे बोर्ड ने इसे मंजूर कर लिया और जोन स्तर पर इससे संबंधित पत्र भेज दिया है. रेलवे बोर्ड के इस आदेश से टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल के करीब एक हजार ट्रैकमैन को फायदा होगा. इसके लिए ट्रैकमैन को विभागीय परीक्षा देनी होगी. परीक्षा पास होने पर ही ट्रैकमैन को टेक्नीशियन ग्रेड मिलेगा. इससे ट्रैकमैन का ग्रेड पे बढ़ जायेगा. इसके साथ ही क्वार्टर, यात्रा पास समेत कई अन्य सुविधाएं भी मिलेंगी.

Also Read: IRCTC/Indian Railways : झारखंड-बिहार के यात्रियों के लिए खुशखबरी, दीपावली व छठ को लेकर सफर होगा आसान, चलेंगी ये स्पेशल ट्रेनें

चक्रधरपुर मंडल रेलवे मेंस कांग्रेस के संयोजक शशि मिश्रा ने जानकारी दी है कि एनएफआईआर की पहल से ये आदेश लागू हो पाया है. काफी संख्या में ट्रैकमैन को इसका लाभ मिलेगा. पहले भी दर्जनों शिक्षित चतुर्थवर्गीय रेलकर्मी विभागीय परीक्षा द्वारा स्टेशन मास्टर और टेक्नीशियन बने हैं. विभागीय परीक्षा के लिए रेलकर्मी का ट्रैकमैन पद पर पांच वर्ष काम करने का अनुभव होना चाहिए.

Also Read: Fodder Scam : चारा घोटाला में सजायाफ्ता लालू प्रसाद को झटका, जेल में मनायेंगे दिवाली

Posted By : Guru Swarup Mishra

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola