Jamshedpur News : जुगसलाई में सफाई कर्मचारी की पिटाई, विरोध में काम ठप कर किया प्रदर्शन

Published by : RAJESH SINGH Updated At : 17 Apr 2026 1:40 AM

विज्ञापन

Jamshedpur News : जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक में गुरुवार को डोर-टू-डोर कचरा उठाने के दौरान सफाई कर्मचारी अमन मुखी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है.

विज्ञापन

कचरा वाहन के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचे सफाई कर्मचारी

मामले में दोनों पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी

Jamshedpur News :

जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड एक में गुरुवार को डोर-टू-डोर कचरा उठाने के दौरान सफाई कर्मचारी अमन मुखी के साथ मारपीट का मामला सामने आया है. इससे नाराज सफाई कर्मचारियों ने कचरा वाहन के साथ नगर परिषद कार्यालय पहुंचकर प्रदर्शन किया. कार्यपालक पदाधिकारी के मामले में निष्पक्ष जांच और कार्रवाई का आश्वासन देने के बाद कर्मचारी शांत हुए. मामले में दोनों पक्षों ने थाने में शिकायत दर्ज करायी है.

जानकारी के अनुसार, सफाईकर्मी अमन मुखी कचरा लेने के लिए मोहम्मद रमजान के घर पहुंचे थे. कचरा लेकर लौटने के दौरान सड़क पर खड़ी बाइक से कचरा टच हो गया. इसी बात को लेकर अमन मुखी और मोहम्मद रमजान के बीच कहासुनी हो गयी, जो हाथापाई में बदल गयी. आरोप है कि इसके बाद मोहम्मद रमजान अपने करीब आधा दर्जन साथियों के साथ अमन मुखी के पीछे गली में घुस गये और उसके साथ बेरहमी से मारपीट की. बीच-बचाव करने पहुंचे अमन के साथी के साथ भी मारपीट की. अमन मदद के लिए चिल्लाता रहा, लेकिन किसी ने उसकी नहीं सुनी. मारपीट में उसके कमर, छाती और पीठ पर गंभीर चोटें आयीं. घटना के बाद अमन के साथियों ने बस्ती वासियों और संबंधित मैनेजर को इसकी जानकारी दी. सूचना मिलते ही स्थानीय लोग मोहम्मद रमजान के घर पहुंचे, जहां दोनों पक्षों के बीच जमकर हंगामा हुआ. बाद में पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया. दोनों पक्षों ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी है. हालांकि, घटना के बाद भी अब तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है. घटना से आक्रोशित मुखी बस्ती के लोग और नगर परिषद के करीब 22 सफाईकर्मी नगर परिषद कार्यालय पहुंचे और अपनी टाटा एस (कचरा वाहन) के साथ विरोध प्रदर्शन किया. इस दौरान सफाई का काम ठप रहा. उन्होंने कार्यपालक पदाधिकारी संदीप पासवान से मुलाकात कर निष्पक्ष जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की. वहीं, डोर-टू-डोर कचरा उठाने के मैनेजर मनोज कुमार साहू भी मौके पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी ली.

कोट…

वार्ड एक में डोर-टू-डोर कचरा उठाने पहुंचे एक मजदूर के साथ मारपीट की घटना हुई है. इस संबंध में थाने में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी है. सभी मजदूरों को आश्वस्त किया गया है कि मामले में उचित कार्रवाई की जायेगी. वर्तमान में सभी क्षेत्रों में कचरा उठाव सुचारू है.

– संदीप पासवान, कार्यपालक पदाधिकारी, जुगसलाई नगर परिषदB

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola