रांची में टाटा स्टील कर्मी की इलाज के दौरान मौत, कल हो गये थे भीषण सड़क हादसे का शिकार

Updated:
विज्ञापन
दुर्घटना ग्रस्त कार

दुर्घटना ग्रस्त कार

रांची के सड़क हादसे में घायल टाटा स्टील कर्मी सुनीत कुमार मिश्रा की मौत हो गयी है. वह कल भी भीषण कार दुर्घटना का शिकार हो गये थे.

विज्ञापन

रांची : रांची के नामकुम थाना क्षेत्र स्थित एनएच पर कार दुर्घटना में घायल टाटा स्टील कर्मी सुनीत कुमार मिश्रा की गुरुवार को मौत हो गयी. वह टाटा स्टील में आईटी विभाग के एरिया मैनेजर के पद पर कार्यरत थे. कल शाम वह रांची में भीषण सड़क दुर्घटना के शिकार हो गये थे. जिसके बाद उनका इलाज रिम्स में चल रहा था.

सुनीत कुमार मिश्रा कल हो गये थे कार दुर्घटना का शिकार

गौरतलब है कि टाटा स्टील कर्मी सुनीत कुमार मिश्रा बुधवार को रांची के नामकुम थाना क्षेत्र में भीषण कार दुर्घटना का शिकार हो गये थे. इस हादसे वह कार के अंदर फंस गये. घटना के बाद आसपास के लोग मौके पर जुट गये उसे कार से बाहर निकाला और उन्हें 108 एंबुलेंस के जरिये बुंडू स्वास्थ्य केंद्र ले गये. लेकिन चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें रिम्स रेफर कर दिया. जहां आज उन्होंने दम तोड़ दिया.

कल पत्नी को छोड़ने गये थे रांची

सुनीत दो भाई और एक बहन में सबसे छोटा है. कल से ही उनके परिजन रिम्स में मौजूद थे. इस संबंध मृतक के साथी व कांग्रेस नेता शिवनंदन सिंह ने बताया कि वह बुधवार को कार से पत्नी को छोड़ने रांची एयरपोर्ट गया था. लौटने के क्रम में एनएच पर कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गयी. जिससे उनकी आज इलाज के दरम्यान मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक शव का पोस्टमार्टम किया जा चुका है. उनके निधन पर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. वहीं, संस्थान के सहकर्मियों ने घटना पर शोक जताया है.

Also Read: जमशेदपुर के बागबेड़ा में 2 बाइक पर 4 अपराधी और ताबड़तोड़ फायरिंग, महिला समेत 3 लोगों को लगी गोली

विज्ञापन
समीर उरांव

लेखक के बारे में

By समीर उरांव

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola