गालूडीह: अगस्त प्रथम सप्ताह में हुई रिकार्ड 72.4 मिमी बारिश, उफनाई नदी

Updated:
विज्ञापन

7जी 10- गालूडीह बराज डैम में समुद्र जैसा नजारा | Prabhat Khabar Network

अगस्त के पहले सप्ताह में 72.4 मिमी बारिश से किसानों को मिली राहत, सुवर्णरेखा नदी का जलस्तर बढ़ा, गालूडीह बराज डैम में दिखा समुद्र जैसा नजारा।

विज्ञापन

गालूडीह: दारीसाई क्षेत्रीय अनुसंधान केंद्र के मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार अगस्त प्रथम सप्ताह में रिकार्ड 72.4 मिलीमीटर बारिश हुई है. एक से चार अगस्त तक बारिश शून्य मिमी है. पर पांच अगस्त तो 60.2 मिमी और छह अगस्त को 12.2 मिमी बारिश हुई. अगस्त सप्ताह भर में महज दो दिन बारिश हुई.

दो दिनों में ही 72.4 मिमी बारिश रिकार्ड की गयी है. जुलाई माह भी औसत से अधिक बारिश हुई और अब अगस्त प्रथम सप्ताह की बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है. यह बारिश धान की खेती से बेहतर है. अब किसान उपरी जमीन पर धान रोपनी करने में जुट गये हैं. पहले नीचले और मध्यम जमीन में रोपनी कर रहे थे.

पर्याप्त पानी मिलने से खेत परती किसान नहीं छोड़ना चाहते. इधर लगातार बारिश से सुवर्णरेखा नदी का जल स्तर भी बढ़ गया है. बराज डैम में 18 गेट में 16 गेट बंद रहने से डैम में 93 मीटर आरएल पानी स्टोर है. इससे नदी यहां समुद्र जैसा दिख रहा है. यहां घुमने पर्यटक भी आने लगे हैं.


विज्ञापन
मो. युनूस परवेज

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola