Ghatshila News: आसना में 10वीं बोर्ड के 68 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित, RDA ने आयोजित किया सम्मान समारोह
16जी सम्मानित छात्र-छात्राओं के साथ अतिथि | Prabhat Khabar Network
घाटशिला में आरडीए शिक्षा सहायता केंद्र द्वारा आयोजित समारोह में 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफल 68 मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया।
घाटशिला: घाटशिला प्रखंड अंतर्गत आसना पंचायत के छोटाधाधिका क्लब भवन में रविवार को आरडीए (RDA) के शिक्षा सहायता केंद्र द्वारा 10वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं के लिए सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. इस समारोह में क्षेत्र के कुल 68 सफल विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिनमें 54 प्रथम श्रेणी तथा 14 द्वितीय श्रेणी से उत्तीर्ण हुए हैं.
आरडीए की शिक्षा के क्षेत्र में पहल सराहनीय: आशीष घोष
समारोह के मुख्य अतिथि आरडीए टीडीएच (RDA TDH) नेशनल कोऑर्डिनेटर आशीष घोष ने सफल विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने कहा कि आरडीए ग्रामीण क्षेत्रों के बच्चों को बेहतर शिक्षा का अवसर प्रदान करने और उनके भविष्य को संवारने के लिए लगातार प्रयासरत है. उपस्थित अतिथियों ने भी विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई में लगन, कड़ी मेहनत और अनुशासन के साथ सफलता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया.
समारोह में जनप्रतिनिधि और शिक्षक रहे मौजूद
कार्यक्रम में जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, महारानी मुर्मू, श्याम चंद मानकी, मानसिंह हेंब्रम, फागु सोरेन और माही हांसदा सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित थे. इसके अलावा शिक्षक धर्मेंद्र दुबे, विवेकानंद शुक्ला, कापरा हांसदा, सपन महतो तथा आरडीए प्रोजेक्ट मैनेजर सुजय भट्टाचार्य, तपन बर्मन, बेला कर, श्याम किशोर बक्शी, गंधेश्वरी भगत, साथी दास, चिरंजीत नामाता, प्रशांत दास, काकुली, सुशांत दास, मिलन, दीपु, प्रदीप एवं दुष्यंत सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










