राज्य खाद्य निगम के गोदाम अप-टू-डेट रखें, मिलर समय पर चावल दें: प्रबंध निदेशक
Author Prabhat khabar news desk
Updated:
विज्ञापन

Keep State Food Corporation warehouses up-to-date, millers deliver rice on time: Managing Director
विज्ञापन
पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला जिले के खाद���यान्न वितरण की प्रबंध निदेशक ने की समीक्षा
जमशेदपुर.
जेएनएसी कार्यालय में झारखंड सरकार खाद्य सुरक्षा विभाग के प्रबंध निदेशक सत्येंद्र कुमार ने बुधवार को पूर्वी सिंहभूम व सरायकेला खरसावां जिले के खाद्यान्न वितरण, गोदाम, मिलर आदि की बैठक में समीक्षा की. इसमें राज्य खाद्य निगम के सभी गोदामों को अप-टू-डेट रखने का आदेश सभी सहायक गोदाम प्रभारी (एजीएम) को दिया. आगामी 30 जून तक धान के एवज में चावल देने का आदेश दिया. बैठक में खाद्यान्न वितरण, पीडीएस डीलरों के बारे में, धान खरीद आदि की रिपोर्ट ली. बैठक में पूर्वी सिंहभूम के जिला आपूर्ति पदाधिकारी सलमान जफर खिजरी, सरायकेला खरसावां जिले के जिला आपूर्ति पदाधिकारी उत्तम कुमार, जिले के सभी राज्य खाद्य निगम के गोदामों के गोदाम प्रभारी, मिलर व अन्य मौजूद थे.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










