Jamshedpur news. सविता महतो ने चांडिल डैम के विस्थापितों को लंबित मुआवजा देने का मुद्दा को उठाया
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
पुनरीक्षित पुनर्वास नीति 2012 के तहत पुनर्वास सुविधा मिले
विज्ञापन
Jamshedpur news.
झारखंड विधानसभा में विधायक सविता महतो ने चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा उठाया. उन्होंने सरकार से 1985 में बने इस डैम के लिए अधिग्रहित 116 गांवों के विस्थापितों को अब तक लंबित मुआवजे पर जवाब मांगा. सरकार ने बताया कि चांडिल डैम का निर्माण 1982 में शुरू होकर 1992 में पूरा हुआ. 116 गांवों के 19115 परिवार प्रभावित हुए, जिनमें 43 गांव पूर्णतः और 73 गांव आंशिक रूप से प्रभावित हैं. 15219 विस्थापित परिवारों को विकास पुस्तिका मिली है, 1374 परिवारों को पुनर्वास स्थलों में बसाया गया और 12254 को आवासीय भूखंड के बदले समतुल्य राशि दी गयी. इसके अलावा 12691 परिवारों को गृह निर्माण अनुदान, 12043 को स्वरोजगार अनुदान, 10975 को जीवन निर्वाह अनुदान, 10223 को परिवहन अनुदान और 14 को प्रशिक्षण अनुदान मिला. डैम से विस्थापित 1331 लोगों को परियोजना में नौकरी भी दी गयी है. सरकार ने पुनरीक्षित पुनर्वास नीति 2012 के तहत पुनर्वास सुविधाएं देने की बात कही.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










