शहर के प्राइवेट स्कूलों में RTE की सीटें फुल, ग्रामीण क्षेत्र के स्कूल में एडमिशन के लिए फिर से कर सकेंगे आवेदन

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर के ग्रामीण प्राइवेट स्कूलों में आरटीई के तहत खाली सीटों पर एडमिशन के लिए 14 अगस्त तक आवेदन करें. जानें पूरी प्रक्रिया और खाली सीटों की जानकारी.

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

पूर्वी सिंहभूम जिले के ग्रामीण इलाकों के प्राइवेट स्कूलों में शिक्षा का अधिकार (RTE) अधिनियम के तहत गरीब और वंचित वर्ग (आरक्षित श्रेणी) के बच्चों के दाखिले की प्रक्रिया जारी है। शहर के स्कूलों में 25 फीसदी आरक्षित कोटे की सभी सीटें भर चुकी हैं, लेकिन ग्रामीण इलाकों में अब भी 159 सीटें खाली हैं। जिले के प्राइवेट स्कूलों में आरक्षित श्रेणी के लिए कुल 1,504 सीटें हैं।

14 अगस्त तक खुला रहेगा पोर्टल

ग्रामीण इलाकों की बची हुई सीटों को भरने के लिए जिला शिक्षा विभाग ने तीसरी बार एडमिशन पोर्टल खोला है। अभिभावक 14 अगस्त तक अपनी पसंद के स्कूल के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदनों की जांच (स्क्रूटनी) के बाद चयन प्रक्रिया पूरी कर बच्चों का दाखिला कराया जाएगा।

किन स्कूलों में खाली हैं सीटें

  • पटमदा: साउथ प्वाइंट स्कूल
  • घाटशिला: संत नंदलाल स्मृति विद्या मंदिर, श्री श्री विद्यामंदिर
  • हरागोड़ा: आरकेएम, टीपीएस डीएवी
  • मुसाबनी: सेंट जोसफ कॉन्वेंट स्कूल '
  • पोटका: विद्या भारती इंग्लिश स्कूल राखा माइंस और
  • हल्दीपोखर: नेताजी सुभाष पब्लिक स्कूल

अब तक का एडमिशन अपडेट (मौजूदा सत्र)

कुल आवेदन: 3,085 फर्जी आवेदन रद्द: 570 वैध आवेदन: 2,515

पहला चरण: डीसी की अध्यक्षता में हुई लॉटरी के जरिए 1,205 बच्चों का चयन किया गया.

दूसरा चरण: 27 स्कूलों की 299 खाली सीटों के लिए आवेदन मंगाए गए। लॉटरी के जरिए 198 विद्यार्थियों का दाखिला हुआ.

मौजूदा स्थिति: ग्रामीण इलाकों में अब भी 159 सीटें खाली हैं, जिनके लिए तीसरे चरण की प्रक्रिया जारी है.

पिछले 7 साल में RTE के तहत दाखिले

वर्षनामांकित बच्चों की संख्या
20251,404
20241,339
20231,206
20221,058
2021958
2020824
2019730


विज्ञापन
Sandeep

लेखक के बारे में

By Sandeep

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola