Jamshedpur news. एमजीएम कॉलेज में स्थित नये अस्पताल में एलएमओ लगाने की तैयारी शुरू
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)
ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद ही मरीजों का भर्ती किया जायेगा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
एमजीएम मेडिकल कॉलेज के चल रहे नये अस्पताल में ओपीडी की शुरूआत की गयी है. वहीं वहां मरीजों को भर्ती कर इलाज करने की तैयारी चल रही है. इसे लेकर अस्पताल में लिक्विड मेडिकल ऑक्सीजन प्लांट लगाने की तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस संबंध में अस्पताल में उपाधीक्षक डॉक्टर नकुल चौधरी ने बताया कि अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए टेंडर निकाला जा रहा है, ताकि अस्पताल परिसर में ऑक्सीजन प्लांट लगाया जा सके. अस्पताल में ऑक्सीजन प्लांट लगने के बाद ही मरीजों का भर्ती किया जायेगा. इसके साथ ही अस्पताल में अन्य जो भी समस्या है, उसको दूर करने का काम किया जा रहा है, ताकि मरीजों को भर्ती करने के दौरान किसी प्रकार की कोई परेशानी नहीं हो.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










