Jamshedpur news. सिंहभूम में बल्क डाक भेजने वालों को मुफ्त पिकअप सुविधा उपलब्ध करायेगा डाक विभाग

Published by : PRADIP CHANDRA KESHAV Updated At : 08 Apr 2025 6:41 PM

विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर स्थित बिजनेस पोस्ट सेंटर ने इसके लिए एक पिकअप वाहन की व्यवस्था की

विज्ञापन

Jamshedpur news.

सिंहभूम डाकघर परिमंडल का जमशेदपुर शहर अब उन चुनिंदा शहरों में शामिल हो गया है, जहां डाक विभाग अपने बल्क ग्राहकों के लिए मुफ्त पिकअप सुविधा दे रहा है. भारतीय डाक विभाग के सिंहभूम प्रमंडल ने जमशेदपुर स्थित बिजनेस पोस्ट सेंटर ने इसके लिए एक पिकअप वाहन की व्यवस्था की है, जो बल्क ग्राहकों के डाक या पार्सल को मुफ्त उनके स्थान से लायेगा. इस सेवा की शुरुआत जमशेदपुर के प्रधान डाकघर में की गयी है.

डाक विभाग का बिजनेस पोस्ट सेंटर वह स्थान है जहां ऐसे ग्राहक जिनकी डाक या पार्सल की मात्रा अधिक होती है, अपनी बुकिंग करा सकते हैं. इनमें अक्सर बड़ी कंपनियां या सरकारी और गैर-सरकारी संस्थान शामिल होते हैं, जो नियमित रूप से अपना सामान देश-विदेश भेजते हैं. डाक मंडल में भी ऐसा एक बिजनेस पोस्ट सेंटर क्षेत्रीय कार्यालय में संचालित है, जहां लगभग 75 बल्क ग्राहक नियमित रूप से बुकिंग करवाते हैं. बिजनेस पोस्ट सेंटर अपने ग्राहकों को बीएनपीएल सुविधा भी प्रदान करता है, जिसमें पंजीकरण के बाद ग्राहक बिना अग्रिम शुल्क के अपने आर्टिकल बुक कर सकते हैं. माह के अंत में ग्राहक को बिल दिया जाता है, जिसे अगले माह की पांच तारीख तक भुगतान करना होता है. इससे बल्क ग्राहकों को डाक शुल्क भुगतान में आसानी होती है. यह पिकअप वाहन रोजाना ग्राहक की कॉल पर उनके ऑफिस या गोदाम से डाक या पार्सल को बिजनेस पोस्ट सेंटर तक लेकर आयेगा. अब ग्राहकों को बिजनेस पोस्ट सेंटर आने की जरूरत नहीं है. यह पिकअप सेवा पूरी तरह मुफ्त है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
PRADIP CHANDRA KESHAV

लेखक के बारे में

By PRADIP CHANDRA KESHAV

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola