Jamshedpur news. पुलिस तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे : जदयू
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

विधायक सरयू राय भी पहुंचे, ली घटना की जानकारी
विज्ञापन
Jamshedpur news.
बिष्टुपुर में लूट की वारदात की जानकारी मिलते ही जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय के जदयू नेताओं के साथ पहुंचे. नेताओं ने इस घटना पर गहरी नाराजगी व्यक्त की और कहा कि पुलिस-प्रशासन की नाकामी के कारण अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. जदयू नेताओं ने कहा कि बीते दो दिनों के भीतर शहर में दो बड़ी घटनाएं घटी है. बुधवार को सोनारी स्थित वर्धमान ज्वैलर्स में लूट और गुरुवार को बिष्टुपुर में यह वारदात. इन घटनाओं से व्यापारियों और आम नागरिकों में दहशत का माहौल है. जदयू नेताओं ने मांग की कि पुलिस तत्काल अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करे और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाये. साथ ही चेतावनी दी कि अगर अपराध पर नियंत्रण नहीं हुआ तो पार्टी सड़क पर उतरकर आंदोलन करेगी. इस मौके पर जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय, जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, जदयू युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष नीरज सिंह, विधायक सचिव ब्रजेश सिंह (मुन्ना ) कदमा थाना अध्यक्ष तारक मुखर्जी, राघवेन्द्र प्रताप सिंह, कौशल सिंह, जदयू महानगर अध्यक्ष अजय कुमार और जिला प्रवक्ता आकाश शाह मौके पर पहुंचे थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










