Jamshedpur News : डॉक्टर के चेंबर में घुसकर मारपीट व हंगामा के पांच आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : साकची स्थित मेडिसिस्ट इएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर के साथ मारमीट और हंगामा मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया.

विज्ञापन

मेडिसिस्ट इएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल में मारपीट व हंगामा

जेल भेजे गये युवकों के परिजन ने डॉ बी प्रधान पर लगाया झूठा केस करने का आरोप

Jamshedpur News :

साकची स्थित मेडिसिस्ट इएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल के डॉक्टर के साथ मारमीट और हंगामा मामले में पुलिस ने पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेज दिया. इनमें आदित्यपुर रोड नंबर 19 निवासी प्रीतम कुमार, बाराद्वारी देवनगर साईं अपार्टमेंट निवासी विकास कुमार, मनीष कुमार, परसुडीह राहरगोड़ा शर्मा टोली निवासी विवेक कुमार और बिरसानगर मोहरदा निवासी संजय कुमार शर्मा शामिल हैं. इस मामले में डॉ बी प्रधान के बयान पर अस्पताल में घुसकर मारपीट व दो लाख रुपये रंगदारी मांगने का केस दर्ज किया गया है. इधर, गिरफ्तारी के बाद उनके परिजन बुधवार को साकची थाना पहुंचे. उन्होंने गिरफ्तार आरोपियों को निर्दोष बताते हुये डॉ. बी प्रधान पर झूठा केस करने का आरोप लगाया. परसुडीह निवासी राजहंस सिंह की पत्नी नूतन सिंह ने कहा कि मेरे पति को टॉन्सिल की शिकायत थी. इलाज के लिए वे गत 24 अप्रैल को डॉ बी प्रधान के पास गये थे. उन्होंने पति के गला का ऑपरेशन किया, लेकिन कुछ दिनों बाद उनके गले से खून निकलने लगा तो हमलोग दोबारा डॉ प्रधान के पास गये तो उन्होंने दोबारा ऑपरेशन किया. इसके बावजूद को सुधार नहीं हुआ. तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर गत रविवार को डॉ प्रधान ने पति को टीएमएच रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज चल रहा है. डॉ प्रधान की लापरवाही के कारण पति की स्थिति दयनीय हो गयी है. वहीं, ऑपरेशन के नाम पर डॉ प्रधान ने करीब डेढ़ लाख रुपये ले लिया. इसी कारण मेरे भाई मनीष, विकास व अन्य डॉक्टर के पास सिर्फ उनकी लापरवाही के संबंध में बातचीत करने गये थे. लेकिन उन्होंने झूठा आरोप लगाकर केस दर्ज कर दिया. नूतन ने बताया कि मैंने भी साकची थाना में लिखित शिकायत की है. लेकिन पुलिस ने मेरे आवेदन पर कोई कार्रवाई नहीं की. इधर, पुलिस के अनुसार अस्पताल में तोड़फोड़,मारपीट व रंगदारी मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है. मामले की जांच की जा रही है.

मालूम हो कि मंगलवार को साकची स्थित मेडिसिस्ट इएनटी एंड जनरल हॉस्पिटल में परसुडीह निवासी राजहंस सिंह के परिजनों ने डॉक्टर पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुये हंगामा किया था. इस मामले में आइएमए ने डीसी और एसएसपी से मिलकर अस्पताल में हंगामा व मारपीट करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी.

विधायक से लगायी न्याय की गुहार

साकची थाना में पुलिस द्वारा बातें नहीं सुनी जाने पर परिजन न्याय की गुहार लगाने पूर्वी विधानसभा की विधायक पूर्णिमा साहू के पास पहुंचे. परिजनों ने पुलिस पर एक तरफा कार्रवाई का आरोप लगाया और जल्द से जल्द परिजनों की रिहाई की मांग की.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola