पुड़िया बना कर बेचता था गांजा, होटल मालिक गिरफ्तार
Updated at : 22 Apr 2024 7:51 PM (IST)
विज्ञापन

कोवाली : गांजा की पुड़िया बना कर बेचने वाला होटल मालिक गिरफ्तार ,1.064 ग्राम गांजा बरामद
विज्ञापन
-कोवाली की घटना, 1.064 किलोग्राम गांजा बरामद
फोटो- ऋषि तिवारीवरीय संवाददाता, जमशेदपुर
कोवाली पुलिस ने बालीडीपा स्थित हाट टोला के ओम प्रकाश प्रधान होटल से 1.064 किलोग्राम गांजा बरामद किया है तथा होटल मालिक सुकु महाकुंड़ को गिरफ्तार किया है. उसकी निशानदेही पर अन्य जगहों पर छापेमारी कर रही है. सोमवार को पूछताछ करने के बाद सुकु को जेल भेज दिया. गांजा की कीमत करीब 60 हजार रुपये बतायी जा रही है. उक्त जानकारी सोमवार को एसएसपी कार्यालय में ग्रामीण एसपी ऋषव गर्ग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी. उन्होंने बताया कि 21 अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली थी कि सुकु महाकुंड अपने होटल में गांजा की पुड़िया बना कर बेचता है. सूचना पर मुसाबनी डीएसपी संदीप भगत के साथ टीम गठित कर पुलिस ने छापेमारी की. उस दौरान सुकु को मौके से गांजा बेचते गिरफ्तार किया. ग्रामीण एसपी ने बताया कि सुकु को रिमांड पर लेकर भी पूछताछ की जायेगी. ताकि सरगना के बारे में जानकारी मिल सके.चेकनाका पर हो रही जांच :
ग्रामीण एसपी ने बताया कि चुनाव को लेकर 12 इंटर स्टेट चेकनाका भी बनाया गया है. जिसमें ग्रामीण क्षेत्र में अब तक 40 लाख रुपये नकद और करीब 12 लाख रुपये तक की शराब जब्त हुई है.प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




