कदमडीहा फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन, फाइनल में फूलकुसमा ने मारी बाजी

Updated:
विज्ञापन

फाइनल मैच का उद्घाटन करते | Prabhat Khabar Network

बहरागोड़ा के कदमडीहा में आयोजित फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन हुआ। फाइनल मैच में फूलकुसमा की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। विजेताओं को नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विज्ञापन

बहरागोड़ा: बहरागोड़ा प्रखंड के कदमडीहा में स्पोटिंग क्लब की और से आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का समापन शुक्रवार को हुआ. फाइनल मैच फूलकुसमा और कदमडीहा के बीच खेला गया. इसमें फूलकुसमा की टीम ने जीत दर्ज की. पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य अतिथि मुखिया बिधान चंद्र मांडी शामिल हुए.

अतिथियों के हाथों विजेता टीम को 20 हजार नकद और उपविजेता टीम को 18 हजार नगद व ट्रॉफी देकर पुरस्कृत किया गया सेमीफाइनल में हारने वाली टीमों जुगिसोल और भूतिया को 8-8 हजार नगद राशि देकर सम्मानित किया गया.मौके पर लाडू हांसदा, देवनाथ किस्कू, मंगल किस्कू, कानूराम सोरेन,कनाई मांडी, रामलाल मांडी आदि खेल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी.


विज्ञापन
Prabhat Khabar News Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola