Jamshedpur News : भालूबासा : बाइक से स्टंट कर रहे युवक को लोगों ने पीटा, साथी मौके से भागा
Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन
जमशेदपुर (फाइल फोटो)
Jamshedpur News : सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में बुधवार की शाम बाइक से स्टंट कर रहे एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की.
विज्ञापन
Jamshedpur News :
सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भालूबासा में बुधवार की शाम बाइक से स्टंट कर रहे एक युवक की लोगों ने जमकर पिटाई की. इस दौरान उसका साथी भाग निकला. गुस्साये लोगों के अनुसार बाइक पर सवार दो युवक स्टंट कर रहे थे. जिसके कारण कई लोग दुर्घटना के शिकार होते-होते बचे. इस बीच बाइक बेकाबू होकर गिर गया. जिसके बाद गुस्साये लोगों ने एक युवक को पकड़कर उसकी पिटाई कर दी, जबकि उसका साथी भाग निकला. सूचना मिलने पर सीतारामडेरा थाना की पुलिस पहुंची. पुलिस युवक को पकड़ कर थाना ले गयी.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










