चार साल से बिस्तर पर पड़े दिव्यांग गुरुपद को मिली व्हीलचेयर, विवेकानंद भत्ता का स्वीकृति पत्र भी सौंपा

Updated:
विज्ञापन

7जी 2- दिव्यांग को व्हीलचेयर एवं पेंशन स्वीकृति पत्र देते विधायक प्रतिनिधि | Prabhat Khabar Network

धालभूमगढ़ के पावड़ा-नरसिंहगढ़ में लकवाग्रस्त गुरुपद नामाता को प्रशासन ने व्हीलचेयर और विवेकानंद भत्ता का स्वीकृति पत्र सौंपा। जानिए पूरी खबर।

विज्ञापन

धालभूमगढ़: पावड़ा नरसिंहगढ़ के गुरुपद नामाता लकवा ग्रस्त होकर लगभग चार वर्षो से बिस्तर पर पड़े थे. दिव्यांग प्रमाण पत्र होते हुए भी उन्हें विवेकानंद भत्ता का लाभ नहीं मिल रहा था, साथ ही चलने फिरने के लिए व्हील चेयर का भी लाभ नहीं मिला था. इसकी जानकारी मिलते ही विधायक प्रतिनिधि अर्जुन चंद्र हांसदा, झामुमो जिला उपाध्यक्ष प्रणव महतो ने तत्काल प्रखंड प्रशासन को इसकी जानकारी देते हुए दिव्यांग मरीज को राहत एवं व्हीलचेयर देने की पहल की.

नेताओं से जानकारी मिलने के बाद प्रखंड प्रशासन ने पूरे मामले की जांच करने के बाद शुक्रवार को गुरुपद नामाता के घर पहुंच कर उसे व्हीलचेयर एवं विवेकानंद भत्ता का स्वीकृति पत्र प्रदान किया. इस मौके पर अर्जुन हांसदा एवं प्रणव महतो ने कहा कि सरकार समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना चाहती है.

प्रखंड के किसी भी गांव में अगर कोई पीड़ित, बीमार या पेंशन से वंचित व्यक्ति हो तो वे झामुमो प्रखंड कार्यालय में संपर्क करें ताकि उन्हें योजनाओं का लाभ दिलाया जा सके. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख देवला हांसदा, बीडीओ, धीरेंद्र पाल, पंसस प्रदीप राय, पूर्व मुखिया सरवत मुर्मू, दिव्यांग गुरुपद की पत्नी ममता नामाता समेत उनके परिजन उपस्थित थे.


विज्ञापन
मो. युनूस परवेज

लेखक के बारे में

By मो. युनूस परवेज

मो. युनूस परवेज वर्ष 1995 से पत्रकारिता कर रहे हैं. उन्होंने घाटशिला महाविद्यालय और रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में स्नातक और राजनीतिक विज्ञान ऑनर्स की डिग्री हासिल की है. इनकी राजनीति, अपराध, नक्सलवाद, खेल, शिक्षा और खेती किसानी की खबरों में विशेष रुचि है. डिजिटल जर्नलिज्म में 5 साल का अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola