वेटरन सेवन ए साइट फुटबॉल टूर्नामेंट में पार्क्स इंडिया चैंपियन

जमशेदपुर. जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से रविवार को टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वेटरन सेवन ए साइट फुटबॉल टूर्नामेंट का
जमशेदपुर. जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब की ओर से रविवार को टिनप्लेट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में वेटरन सेवन ए साइट फुटबॉल टूर्नामेंट का आयोजन किया गया. इसमें पार्क्स इंडिया की टीम विजेता और हांसदा एकादश की टीम उपविजेता रही. 40 वर्ष से उपर आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए आयोजित इस टूर्नामेंट में कुल 80 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया. इन 80 खिलाड़ियों को आठ अलग-अलग टीमों में विभाजित किया गया था. विजेता टीम के खिलाड़ियों को अजित कुमार प्रसाद (रिटायर्ड सीनियर ऑफिसर एसएनआइटी), उज्ज्वल चटर्जी ने पुरस्कृत किया. प्रतियोगिता का सफल आयोजन जमशेदपुर वेटरन स्पोर्ट्स क्लब के सचिव अविनाश कुमार के नेतृत्व में किया गया. मौके पर महेश झा, श्यामल प्रमाणिक, तजिंद्र सिंह, रितेश कुमार व अन्य ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया. वेटरन क्लब की ओर से अब अगस्त में पिट्टो (सेवन स्टोन)का आयोजन होगा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar News Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










