डिज्नीलैंड मेला में पार्किंग हुई महंगी, पहली बार लगा गार्बेज शुल्क

Author Ashok jha
Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर अक्षेस ने साकची आम बागान में डिज्नीलैंड मेला में शाम पांच बजे से रात्रि दस बजे तक के लिए दो पहिया वाहन का पार्किंग शुल्क 15 रुपये और चार पहिया 30 रुपये निर्धारित किया है.

विज्ञापन

दो पहिया के लिए 15 रुपये, चार पहिया के लिए 30 रुपये तय

दो घंटे से ज्यादा रुकने पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क

फास्ट फूड दुकानदारों से भी वसूला जाएगा शुल्क

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर .

जमशेदपुर अक्षेस (जेएनएसी) ने साकची आमबागान में चल रहे डिज्नीलैंड मेला में दोपहिया और चारपहिया वाहनों के पार्किंग शुल्क में इजाफा कर दिया है. शाम पांच बजे से रात दस बजे तक दोपहिया वाहनों का शुल्क 15 रुपये और चारपहिया वाहनों का शुल्क 30 रुपये निर्धारित किया गया है.

पिछले वर्ष तक दोपहिया वाहन चालकों से पहले दो घंटे के लिए 10 रुपये और चारपहिया चालकों से 20 रुपये वसूले जाते थे. दो घंटे से अधिक रुकने पर दोपहिया के लिए प्रति दो घंटे 2 रुपये और चारपहिया के लिए 5 रुपये अतिरिक्त लिया जाता था. इस बार पहली बार जेएनएसी ने मेला परिसर के आसपास फास्ट फूड और अन्य अस्थायी ठेला दुकानदारों से गार्बेज शुल्क के रूप में 80 रुपये निर्धारित किए हैं.

जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के आदेश पर लेखा पदाधिकारी अशोक वर्धन को नोडल पदाधिकारी, विशेष पदाधिकारी मुकेश कुमार को वरीय पदाधिकारी तथा सिटी मैनेजर प्रकाश साहू और ज्योति पुंज को प्रतिनियुक्त किया गया है. इन्हें मेला के दौरान पार्किंग शुल्क की वसूली सुनिश्चित कराने की जिम्मेदारी दी गयी है. इस वर्ष पार्किंग शुल्क की वसूली डिपार्टमेंटल स्तर पर की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक झा प्रिंट माध्यम में 20 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. पलासी (अररिया) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola