ePaper

Owen Coyle reappointed jfc's head coach : दो सीजन के लिए जेएफसी ने कॉयल को किया साइन, मिलेंगे तीन करोड़ रुपये

Updated at : 24 Jan 2026 10:03 PM (IST)
विज्ञापन
Owen Coyle reappointed jfc's head coach : दो सीजन के लिए जेएफसी ने कॉयल को किया साइन, मिलेंगे तीन करोड़ रुपये

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने अगले दो सीजन के लिए स्कॉटलैंड के 59 वर्षीय ओवन कॉयल को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है.

विज्ञापन

जमशेदपुर. जमशेदपुर फुटबॉल क्लब ने अगले दो सीजन के लिए स्कॉटलैंड के 59 वर्षीय ओवन कॉयल को अपना मुख्य कोच नियुक्त किया है. इसकी आधिकारिक घोषणा जेएफसी प्रबंधन ने शनिवार को की. ओवन कॉयल शनिवार को जमशेदपुर पहुंचे. फ्लैट लेट, कदमा (जेएफसी का बेस कैंप) में ओवन कॉयल ने टाटा स्टील के वीपी (सीएस) की मौजूदगी में कांट्रैक्ट पर हस्ताक्षर किया. रविवार से ओवन कॉयल जेएफसी की आधिकारिक अभ्यास सत्र में शामिल होंगे. जेएफसी प्रबंधन ओवन कॉयल को दो सीजन के लिए लगभग तीन करोड़ रुपये देगी. जेएफसी के सीइओ मुकुल विनायक चौधरी ने कहा कि ओवन कॉयल एक शानदार कोच है. उनके अनुभव का हमें लाभ मिलेगा. वहीं, ओवन कॉयल ने प्रभात खबर से बातचीत में कहा कि मैं जेएफसी में वापस आकर बहुत खुश हूं. हमारी कोशिश सीजन में जेएफसी को ऊंचाई तक ले जाने की होगी. हमारी टीम बहुत अच्छी है. ओवन कॉयल के साथ स्कॉटलैंड के ही सैंडी स्टुअर्ट जेएफसी के साहयक कोच के रूप में जेएफसी के साथ जुड़ गये हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
NESAR AHAMAD

लेखक के बारे में

By NESAR AHAMAD

NESAR AHAMAD is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola