Jamshedpur news. मुखियाओं ने ग्राम पंचायत को नगर निकाय में शामिल करने का किया विरोध
Author Pradip chandra keshav
Updated:
विज्ञापन

मुखिया व स्वशासन व्यवस्था के प्रमुखों ने मुख्यमंत्री के नाम मांग पत्र उपायुक्त को सौंपा
विज्ञापन
Jamshedpur news.
जमशेदपुर प्रखंड के मुखियाओं ने ग्राम पंचायत को नगर निकाय में शामिल करने का विरोध किया. इसके खिलाफ मुखिया व स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख गोलबंद हो गये हैं. बुधवार को 23 पंचायत के मुखिया का एक प्रतिनिधिमंडल ग्रामप्रधान चुनका मार्डी के नेतृत्व में जिले के उपायुक्त से मिले और मुख्यमंत्री के नाम एक मांग पत्र सौंपा. स्वशासन व्यवस्था के प्रमुख व सभी पंचायत के मुखियाओं ने एक स्वर में कहा कि वे किसी भी कीमत पर पंचायत क्षेत्र को नगर निकाय में शामिल नहीं होने देंगे. पंचायत को नगर निकाय में शामिल होने से पंचायत व ग्रामसभा की भूमिका खत्म हो जायेगी. इससे यहां के आदिवासी व मूलवासियों के अस्तित्व खतरे में पड़ जायेगा. उनका कहना है कि भारत सरकार द्वारा पांचवीं अनुसूची के अंतर्गत अधिनियम-1996 पेसा एक्ट के तहत पंचायतों का निर्माण किया गया है. अगर पंचायत क्षेत्र को नगर पंचायत या नगर निकाय में शामिल किया गया, तो यह पेसा एक्ट के विरुद्ध होगा. विरोध प्रदर्शन करने वालों में ग्राम प्रधान चुनका मार्डी, मुखिया धनमुनी मार्डी, मायावती टुडू, राजकुमार गोंड, मनोज मुर्मू, जोबा मार्डी, अनिमा मिंज, यमुना हांसदा, नीनू कूदादा, गौरी टोप्पो, उमा मुंडा, राखी सिंह सरदार, प्रमिला बेसरा, सिनगो मुर्मू, राकेश मुर्मू, कान्हू मुर्मू, सुनील किस्कू, सुमी केराई, सालगे सोरेन, आलोक शांडिल व रंजीत सिंह समेत अन्य मौजूद थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










