Jamshedpur News : आनंद विहार टर्मिनल से टाटानगर के बीच एकतरफा आरक्षित विशेष ट्रेन चलेगी

Edited by RAJESH SINGH
Updated:
विज्ञापन

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से टाटानगर के बीच एकतरफा आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है.

विज्ञापन

Jamshedpur News :

होली के बाद यात्रियों की बढ़ती भीड़ को ध्यान में रखते हुए उत्तर रेलवे ने आनंद विहार टर्मिनल से टाटानगर के बीच एकतरफा आरक्षित विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह विशेष ट्रेन 16 मार्च को चलायी जायेगी, जिससे पूर्वी भारत की ओर जाने वाले यात्रियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. आनंद विहार टर्मिनल–टाटानगर वन-वे रिजर्व्ड स्पेशल 16 मार्च को सुबह 5 बजे आनंद विहार टर्मिनल से प्रस्थान करेगी.

यह ट्रेन मार्ग में कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव लेते हुए अगले दिन दोपहर करीब 1 बजे टाटानगर पहुंचेगी. यह विशेष ट्रेन मुरादाबाद, बरेली जंक्शन, लखनऊ जंक्शन, सुल्तानपुर, वाराणसी जंक्शन, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, भभुआ रोड, सासाराम, डेहरी-ऑन-सोन, जपला, गढ़वा रोड जंक्शन, डाल्टनगंज, बरवाडीह जंक्शन, लातेहार, टोरी, बरकाकाना, मुरी और चांडिल जंक्शन जैसे महत्वपूर्ण स्टेशनों पर ठहरेगी. इन स्टेशनों के यात्रियों को भी इस ट्रेन से यात्रा करने का अवसर मिलेगा.

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola