वोटर लिस्ट सुधार के लिए लगे कैंपों का अधिकारियों ने लिया जायजा

Updated:
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

जमशेदपुर में वोटर लिस्ट सुधार अभियान के तहत अधिकारियों ने बूथों का निरीक्षण किया। 20 जुलाई को फिर से विशेष कैंप का आयोजन किया जाएगा, बीएलओ से लें मदद।

विज्ञापन

वरीय संवाददाता, जमशेदपुर

चुनाव आयोग के आदेश पर पूर्वी सिंहभूम जिले में वोटर लिस्ट को दुरुस्त करने के लिए शनिवार को विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर ) 2026 अभियान चलाया गया. जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन और झारखंड के अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने अलग-अलग इलाकों के बूथों का दौरा किया और व्यवस्थाओं का जायजा लिया. उपायुक्त राजीव रंजन ने जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के ( बूथ संख्या 232, 233, 244, 247 एवं 248) उन बूथों का खास तौर पर दौरा किया. जहां कागजों को ऑनलाइन (डिजिटाइजेशन) करने का काम धीमा चल रहा था. उन्होंने अधिकारियों और बीएलओ को निर्देश दिया कि वे काम में तेजी लायें, ताकि समय पर सारा डेटा ऑनलाइन फीड हो सके. दूसरी तरफ अपर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार ने बूथ संख्या 166, 167, 170, 171, 172, 173, 174, 175, 176, 177, 178, 179, 180, 267, 272 एवं 279 सहित अन्य कई मतदान केंद्रों का निरीक्षण किया. दोनों अधिकारियों ने कैंप में आये लोगों से भी बातचीत की. उन्होंने अपील की है कि अगर फॉर्म भरने में कोई भी परेशानी आ रही है, तो बूथ पर मौजूद बीएलओ से तुरंत मदद लें. उपायुक्त ने सभी नागरिकों से समय पर अपना फॉर्म भरकर जमा करने की अपील की. अब 20 जुलाई को फॉर्म जमा करने के काम में तेजी लाने के लिए सभी मतदान केंद्रों (बूथों) पर कैंप लगेगा.


विज्ञापन
अशोक झा

लेखक के बारे में

By अशोक झा

अशोक कुमार झा प्रभात खबर जमशेदपुर में वरीय संवाददाता के पद पर कार्यरत हैं. हिंदी पत्रकारिता के क्षेत्र में इनके पास 20 वर्षों से अधिक का एक लंबा, समृद्ध और विविधतापूर्ण अनुभव है.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola