Jamshedpur News : पांच माह से बंदोबस्त कार्यालय के पदाधिकारी व कर्मियों को नहीं मिला वेतन

Updated at : 12 Nov 2025 12:47 AM (IST)
विज्ञापन
jamshedpur

जमशेदपुर (फाइल फोटो)

Jamshedpur News : पूर्वी सिंहभूम बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित दो अधिकारी समेत 12 कर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है.

विज्ञापन

दुर्गापूजा, दीपावली, छठ रहा फीका, कई को कर्ज तक लेना पड़ा

जिला से आवंटन के लिए कई बार किया गया पत्राचार

Jamshedpur News :

पूर्वी सिंहभूम बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित दो अधिकारी समेत 12 कर्मियों को पिछले पांच माह से वेतन नहीं मिलने का मामला प्रकाश में आया है. बंदोबस्त कार्यालय के पदाधिकारी से लेकर कर्मचारी तक लंबित वेतन, मशीन, उपकरण, विद्युत, वर्दी के आवंटन की डिमांड को लेकर झारखंड सरकार राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग के सचिव को पत्र लिखा और कई बार स्मार पत्र भी भेजा है, लेकिन आवंटन नहीं आया है. इस संबंध में उच्च पदस्थ सूत्रों के मुताबिक जिले में 2025-26 में विभाग से आवंटन के अभाव में वेतन नहीं मिला है. वेतन के अभाव में इस साल दुर्गापूजा, दीपावली, काली पूजा, छठ सब फीका रहा. शुरुआत के एक-दो माह तक ठीक रहा, लेकिन पांच माह से लगातार वेतन नहीं मिलने के कारण घर का पूरा रूटीन बिगड़ गया. कई जरूरी कार्य रूक गये. कई को पूरा करने के लिए कर्मियों को कर्ज तक लेना पड़ा. इसमें कई कर्मचारी समय से इएमआई नहीं चुकाने के कारण बैंक से डिफॉल्टर घोषित तक कर दिये गये हैं.

ऐसे डिफॉल्टर कर्मचारियों की जानकारी बैंक के अधिकारी ने डीसी कार्यालय पहुंचकर दी. इसे वरीय प्रशासनिक पदाधिकारी ने गंभीरता से लिया. हालांकि प्रशासनिक पदाधिकारी की जांच में पाया गया कि बंदोबस्त कार्यालय के दो सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी, पांच सहायक व पांच पिऊन को गत पांच माह से वेतन नहीं मिला है. कारण है कि वेतन मद में आवंटन ही नहीं आया है.

सूत्रों के मुताबिक चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 में वेतन मद में 40 लाख रुपये का आवंटन मिला था, जिसमें मई 2025 तक वेतन निकासी के बाद से जिले में मात्र 31,312 रुपये बचा हुआ है. लेकिन फंड के अभाव में पदस्थापित पदाधिकारी और कर्मचारियों को जून 2025 से वेतन का भुगतान नहीं हो पाया है.

कर्मचारियों ने महासंघ से की शिकायत

बंदोबस्त कार्यालय में पदस्थापित कर्मचारियों ने गत पांच माह से वेतन मद की राशि नहीं मिलने और उससे हो रही परेशानी के निदान के लिए कर्मचारी महासंघ से शिकायत की है.

ये प्रभावित

1. दो सहायक बंदोबस्त पदाधिकारी. 2. पांच सहायक. 3. पांच पिऊन

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

विज्ञापन
RAJESH SINGH

लेखक के बारे में

By RAJESH SINGH

RAJESH SINGH is a contributor at Prabhat Khabar.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola